गृह मंत्री शाह की जम्मू-कश्मीर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बैठक, विकास कार्यों पर की चर्चा
नई दिल्ली, जून 18: जम्मू-कश्मीर को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। शुक्रवार (18 जून) को जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा गृह मंत्री अमित शाह से मिलने गृह मंत्रालय दिल्ली पहुंचे। गृह मंत्रालय में मनोज सिन्हा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान शाह ने जम्मू-कश्मीर में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की।

Recommended Video
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) और पश्चिम पाकिस्तान को जल्द से जल्द शरणार्थी पैकेज का लाभ मिले। वहीं इसके अलावा शाह ने जम्मू-कश्मीर में कोरोना टीकाकरण 76% और 4 जिलों में 100% होने पर उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा को बधाई दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार की योजनाओं की 90 फीसदी तक पहुंचाने की भी सराहना की।
इसके अलावा एनएसए अजीत डोभाल, गृह सचिव अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार, रॉ के प्रमुख सामंत कुमार गोयल, सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक गृह मंत्रालय में की। बताया जा रहा है कि यह मीटिंग वहां के सुरक्षा हालात को लेकर की गई है।
हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि इसके पीछे क्या उद्देश्य है। लेकिन पिछले कई दिनों से जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल जरूर देखने को मिली है। एक जानकारी यह भी सामने आई है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में केंद्र सरकार है।












Click it and Unblock the Notifications