जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के जैनापोरा उपमंडल के मेल्होरा गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार शाम मुठभेड़ हुई। 55 आरआर और जैनापोरा पुलिस समेत संयुक्त सुरक्षा बलों की ओर से एक इलाके को घेर लेने और सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं। दोनों ओर से जोरदार फायरिंग चल रही है।
Recommended Video

सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि इलाके के मेल्होरा गांव में आतंकी मौजूद हैं। इस सूचना पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ तथा एसओजी की टीम ने गांव की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षा बलों ने उन्हें समर्पण के लिए कहा। इसके बाद भी आतंकियों ने गोलीबारी जारी रखी तो सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल किसी आतंकी के मारे जाने की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है ताकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए आतंकी भाग न निकलें।
आतंकियों ने की दुकानदार की हत्या
इससे पहले संदिग्ध आतंकियों ने मंगलवार शाम को शोपियां के की गाम गांव में एक दुकानदार पर हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार की मौत हो गई। हमले के बाद संदिग्ध आतंकियों ने एक पुलिस अफसर से हथियार छीनने की कोशिश की। हमले के बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग करते हुए पीछा किया।
आतंकियों की नाका तोड़ने की कोशिश
मंगलवार शाम 6 बजे शोपियां पुलिस, सीआरपीएफ और 44 आरआर ने कीगाम चौक पर संयुक्त नाका कर दिया था। एक गाड़ी (रजिस्टर्ड नंबर 2020-TR-266B) आई और तेज गति में नाका तोड़ने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications