जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए पुलिसकर्मी को सेना ने मुक्त कराया
जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए पुलिसकर्मी को मुक्त कराया गया
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों द्वारा अगवा किए गए पुलिसकर्मी को सेना ने मुक्त करवा लिया है। सुरक्षाबलों और जम्मू कश्मीर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर पुलिसकर्मी को मुक्त करवाया। इस दौरान हुई मुठभेड़ के बाद आतंकी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शोपियां जिले के थरीन गांव से अगवा कर लिया था। शकील अहमद भट को आतंकियों ने उनके घर से अगवा कर लिया था, जिसके बाद जैसे ही ये सूचना जम्मू कश्मीर पुलिस को मिली उन्होंने फौरन पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने एक संयुक्त अभियान चलाया और कुछ ही घंटों में आतंकियों को घेर तक जवान को मुक्त करवा लिया, हालांकि अंधेरा होने की वजह आतंकी भागने में कामियाब हो गए।
Recommended Video
इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ ली, लेकिन जैसे ही आतंकियों को लगा कि वो चारों और से घिर गया और वहां से भाग खड़े हुए । जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान सुरक्षित हैं। वहीं सेना इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। आतंकियों के धड़ पकड़ के लिए शोपियां समेत आसपास के इलाकों में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें कि कल जम्मू कश्मीर के अनंतनाग इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। वहीं कुलवामा में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications