कश्मीर में एक और एनकाउंटर जारी, पंपोर में सेना और आंतकियों के बीच फायरिंग

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकियों की घुसबैठ बढ़ गई है। बुधवार को कश्मीर के पुलावामा जिले में दो जगहों पर सोना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाबलों को पुलवामा के पंपोर जिले में तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग की, जिसके बाद से मुठभेड़ अब तक जारी है।

 Jammu and Kashmir: Another Encounter between militants and security forces in Shaar area of Pampore in Pulwama

इस वक्त दक्षिण कश्मीर के पंपोर इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक सेना ने 3 आतंकियों को घेर रखा है। पुलवामा जिले के इस इलाके को सेना ने पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है। रात भर सेना और आतंकियों का ऑपरेशन चला है।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार देर शाम ही सेना को एक स्थान पर आतंकियों के छूपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया है। पंपोर के अलावा अवंतीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच देर रात एनकाउंटर जारी है। वहीं सेना की खबर मिली है कि हिज्बुल का कमांडर तीन आतंकियों के साथ छुपा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+