Jammu and Kashmir: LoC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, सीजफायर तोड़कर की गोलीबारी, 3 नागरिकों की मौत
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर से घटिया हरकर को अंजाम दिया गया है। पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लघंन करते हुए भारतीय सीमा में गोलीबारी की। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के खारी खमरारा सेक्टर में शुक्रवार रात 9 बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। LoC पर पाकिस्तानी की ओर से की गई इस गोलाबारी तीन नागरिक मारे गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुंछ से डिप्टी कमिश्नर राहुल यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि खारी खमरारा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलियां बरसाई गई, जिसकी चपेट में तीन आम नागरिक आ गए। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत की वजह से अपने घर लौट रहे मोहम्मद रफीक की मौत हो गई। 58 साल के मोहमम्द रफीक के साथ-साथ उनकी पत्नी और उनका 15 साल का बेटा भी पाकिस्तान की गोलियां का शिकार बन गया। तीनों की मौत हो गई। वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।
अभी भी सीमा पर पाकिस्तान की ओर से रुक रुक कर फायरिंग की जा रही है। वहीं भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इससे पहले 8 जुलाई को भी पाकिस्तान ने इसी तरह से घटिया हरकत की थी, जिसमें बालाकोट सेक्टर में एक नागरिक की मौत हो गई थी। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर कर उल्लघंन कर भारतीय सीमा और सीमा से सटे इलाकों में गोलियां और मोटार्स दागे जाते है। गोलीबारी की आड़ में भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की जाती है। हालांकि भारतीय सेना की मुस्तैदी की वजह से पाकिस्तान के मंसूबों पर बार-बार पानी फिरता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications