जम्मू कश्मीर: चंद मिनटों के भीतर दो आतंकी हमले, BJP सरपंच को गोली मारी
जम्मू कश्मीर: धारा 370 हटाए जाने की सालगिरह से ठीक पहले कुछ मिनटों के भीतर दो आतंकी हमले, BJP सरपंच को गोली मारी
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने का पहला साल 5 अगस्त को पूरा हो रहा है। इस ऐतिहासिक तारीख से ठीक पहले जम्मू-कश्मीर में दो आंतकी हमले हुए हैं। चंद मिनटों को भीतर कश्मीर में दो जगहों पर आतंकियों ने आतंकी हमले को अंजाम दिया। जम्मू कश्मीर के कुलगाम और बलगाम में आतंकी हमले को अंजाम दिया गया।

पहला हमला कुलगाम में हुआ, जहां आतंकियों ने बीजेपी के एक सरपंच को गोली मार दी। आतंकियों ने कुलगाम के अखरम गांव के सरपंच को गोली मार दी। सरपंच का नाम आरिफ अहमद बताया जा रहा है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं दूसरी वारदात पुलवामा जिले में हुई, जहां आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में दो जवान घायल हो गए। दोनों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आपको बता दें कि श्रीनगर में दारा 370 के पहली सालगिरह के मद्देनजर कर्फ्यू लगा दी गई है, सिर्फ जरूरी सेवाओं में लगे लोगों को ही आने-जाने की छूट दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को खूफिया जानकारी मिली है कि 5 अगस्त के दिन आतंकी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications