भारत पहुंचने से पहले इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ विरोध की तैयारियां शुरू
नई दिल्ली। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी छह दिन की यात्रा के लिए रविवार को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। येरूशलम को इजराइल की राजधानी घोषित करने के खिलाफ भारत ने वोटिंग की थी, जिसके बाद पहली बार बेंजामिन नेतन्याहू नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस बीच भारत में मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने इजराइली पीएम के दौरे का खुलकर विरोध करने की योजना बना ली है। यहां तक कि सिर्फ जमीयत उलेमा-ए-हिंद ही नहीं बल्कि कई मुस्लिम संगठन और स्टूडेंट यूनियन की तरफ से भारत आ रहे बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जोरदार विरोध देखने को मिल सकता है।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद करेंगे विरोध
पूर्व सांसद और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सेक्रेटरी महमूद ए मदनी ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि वे इजराइली पीएम की दौरे का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन भारत का मित्र है और भारत को इस पर अपनी विदेश नीति में बदलाव नहीं करना चाहिए। मदनी ने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद संगठन पीएम मोदी से आग्रह करता है कि वे इजराइली पीएम की यात्रा को तुरंत रोकें।

इजराइली दूतावास के बाहर हो सकता है प्रदर्शन
इसके अलावा स्टूडेंट एक्टिविस्ट और जेएनयू स्टूडेंट उमर खालिद ने भी बेंजामिन नेतन्याही की भारत यात्रा का विरोध करने के लिए कहा है। उमर खालिद ने शुक्रवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर NOT TO NETANYAHU नाम से एक पोस्टर पब्लिश कर 15 जनवरी को इजराइली दूतावास के बाहर प्रदर्शन करने के लिए बुलाया है। हालांकि, बेंजामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा को लेकर सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी कर दिए हैं।

अहमदाबाद में रोड शो और आगरा में करेंगे ताज का दीदार
बेंजामिन नेतन्याहू की यह भारत यात्रा बहुत अहम मानी जा रही है। पीएम नेतन्याहू 14 जनवरी को भारत पहुंचेंगे, जहां वे पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी और नेतन्याहू दोनों अहमदाबाद में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। अपनी पत्नी के साथ भारत आ रहे बेंजामिन नेतन्याहू ताज का दीदार करने के लिए आगरा भी जाएंगे। बता दें कि बेंजामिन नेतन्याहू अपने साथ 11 वर्षीय मोशे को भी लेकर आ रहे हैं, जिसने 2008 मुंबई हमलों में अपने माता-पिता को खो दिया था।
-
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications