Jamia Protest: शख्स ने कहा विरोध प्रदर्शन में मारी गई पैर में गोली, दिल्ली पुलिस ने आरोपों को किया खारिज
नई दिल्ली। रविवार को जामिया मिलिया इस्लामिया में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर एक व्यक्ति ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से उसके पैर में गोली मारी गई है। इस व्यक्ति का कहना है कि वह इस प्रदर्शन का हिस्सा भी नहीं था और उस इलाके से गुजर रहा था। रविवार को जामिया में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देशभर का माहौल गर्मा गया है। देश के हर हिस्से में छात्र जामिया के छात्रों के समर्थन में आ रहे हैं।

प्रदर्शन का हिस्सा नहीं फिर भी निशाना
इस शख्स का नाम मोहम्मद तामिन बताया जा रहा है। इसकी मेडिकल रिपोर्ट में उसके दावे की पुष्टि की गई है कि उसके बायें पैर में गोली लगी है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि घाव रबर बुलेट का है या फिर असली की गोली का है। तामिल के पैर से जो गोली निकली, उसे जांच के लिए फॉरेन्सिक में भेज दिया गया है। तामिन ने एक चैनल के साथ बातचीत में कहा कि वह जामिया में हो रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं था। उसकी गलती बस इतनी थी कि वह सिर्फ एक गलत जगह से गलत समय पर गुजर रहा था। तामिन के शब्दों में, 'वहां पर पुलिस ऑफिसर्स थे जिन्होंने मुझे वहां से गुजरते हुए देखा। उन्होंने मुझसे कुछ नहीं पूछा और सीधा पैर पर गोली मार दी।' तामिन ने कहा कि वह तो विरोध प्रदर्शन का हिस्सा भी नहीं था और न ही विरोध प्रदर्शन कर रहा था। वह सिर्फ ओखला इलाके से गुजर रहा था।
दिल्ली पुलिस ने आरोपों पर दिया जवाब
तामिन की मानें तो वह अपनी बाइक पर था और अचानक ही पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। होली फैमिली हॉस्टिपल में तामिन के डॉक्टरों का भी कहना है कि उसकी चोट गंभीर हो सकती थी अगर गोली उसके शरीर के ऊपर लग जाती। तामिन ने आगे कहा, 'मैं हैरान हूं। मेरा परिवार और दिल्ली पुलिस ने कुछ भी नहीं सोचा। अगर मैं मर जाता तो क्या वह मेरे परिवार की जिम्मेदारी लेते।' दिल्ली पुलिस ने तामिन के इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस के जवान किसी भी तरह से बंदूक का प्रयोग नहीं कर रहे थे। ज्वॉइन्ट पुलिस कमिश्नर देवेश श्रीवास्तव ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि दिल्ली पुलिस के पास रबर बुलेट गन है ही नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने किसी को गोली नहीं मारी है और न ही उनके पास रबर बुलेट है।












Click it and Unblock the Notifications