चंडीगढ़ की पहली महिला कैब ड्राइवर निकली गैंगस्टर, किडनैपिंग के आरोप में गिरफ्तार

जालंधर। चंडीगढ़ की पहली महिला कैब ड्राइवर नवदीप कौर का कारनामा सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। जालंधर पुलिस ने सोमवार को कारजैकिंग और किडनैपिंक के मामले में नवदीप कौर को गिरफ्तार किया है। महिला कैब ड्राइवर नवदीप कौर उर्फ दीप गैंगस्टर निकली। वह सोमवार को लुधियाना जेल में बद अपने गैंगस्टर साथी दीपक कुमार उर्फ बिन्नी गुज्जर को पेशी पर ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर छुड़ाने की फिराक में थी। बता दें कि नवदीप कौर का पति गुरविंदर सिंह चोरी और अन्य मामलों में चंड़ीगढ़ जेल में बंद है।

Jalandhar Police arrested Chandigarh first woman cab driver Navdeep Kaur for kidnapping

कौर पर नशीली दवाओं के तस्करी सहित कई अपराध करने का आरोप है लेकिन अब कौर की गैंग का पर्दाफास हो गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि कौर जिस गैंग का संचालन करती है अनिल कुमार सोना और गुरप्रीत सिंह उसमें शामिल हैं। तीनों पर आरोप है कि इन्होंने मिलकर 18 अगस्त को चंडीगढ़ से एक क्लर्क इंद्रजीत सिंह का अपहरण कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

अपहरण के बाद तीनों ने इंद्रजीत की मारूति सुजकी ब्रीजा कार चुरा ली और उसके एटीएम से जबदस्ती 40 हजार रुपए भी निकाल लिए। पुलिस ने एक कार भी बरामद की है जिसमे से 350 ग्राम ड्रग्स, एक रिवाल्वर, एक पिस्टल और एक गन भी पुलिस को मिला है। ये सभी लुधियाना जेल में बंद गैंगस्टर दीपक कुमार को किसी भी तरह से पुलिस की चंगुल से आजाद कारना की फिराक में थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इनके सलाखों के पीछे भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: दुबले पतले चोर ने मोटे होने के लिए लूट लिए प्रोटीन के डिब्बे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+