केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत कोरोना संक्रमित पाए गए, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेखावत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। गुरुवार दोपहर ट्वीट कर शेखावत ने लिखा- अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि हाल के दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आये हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें।

Recommended Video

    Coronavirus: Cabinet Minister Gajendra Singh Shekhawat को Corona,अस्पताल में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
    Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat coronavirus positive admitted to hospital

    गजेंद्र सिंह शेखावत से पहले आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, उद्योग राज्‍यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा को भी कोरोना संक्रमण हो चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

    देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात की जाए तो अब संक्रमण के कुल मामले 28 लाख से भी अधिक हो गए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,652 मामले सामने आए हैं और 977 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 28,36,926 है, जिसमें 6,86,395 सक्रिय मामले, 20,96,665 ठीक हुए हैं। वहीं अब तक 53,866 मौतें हुई हैं।

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि देश में एक दिन के भीतर 9 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। राहत की खबर ये है कि पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से भी कम है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 19 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,26,61,252 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 9,18,470 सैंपल की टेस्टिंग बुधवार को की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+