'अडानी, चीन, सत्यपाल मलिक पर मौन की बात', PM मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर बोले जयराम रमेश

jairam Ramesh PM Modi 100th Episode Mann Ki Baat: इस अवसर को खास बनाने के लिए मोदी सरकार 100 रुपये का सिक्का जारी करेगी। साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।

जयराम रमेश

Jairam Ramesh PM Modi 100th Episode Mann Ki Baat: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंथली रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात नहीं, बल्कि मौन की बात होती है। उन्होंने कहा कि अडानी, चीन और अन्य मुद्दों पर पीएम मोदी 'मौन की बात' करते हैं।

जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि पीएम की पीआर मशीन 30 अप्रैल को होने वाले 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को लेकर जबरदस्त प्रचार कर रही है। लेकिन यह मन की बात नहीं, बल्कि मौन की बात है। अडानी, चीन, सत्यपाल मलिक, एमएसएमई और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर पीएम मोदी चुप्पी साध रखी है।

Recommended Video

    LIVE: Congress party briefing by Jairam Ramesh at AICC HQ. | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि पीएम मोदी 30 अप्रैल को रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वीं एपिसोड को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए बीजेपी देश भर के हर विधानसभा क्षेत्र में 100 कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी ने सभी केंद्रीय मंत्रियों और दोनों सदनों के सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र सौंपी है। सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्रों में रहने की सलाह दी गई है।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेता विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही मोदी सरकार इस दिन को खास बनाने के लिए 100 रुपये के सिक्के भी जारी करेगी। पीएम मोदी पिछले महीने मार्च में अपना 99वां एपिसोड पूरा कर चुके हैं।

    इस कार्यक्रम ने खादी, भारतीय खिलौना उद्योग, स्वास्थ्य में स्टार्टअप, आयुष, अंतरिक्ष जैसे उद्योगों पर जबरदस्त प्रभाव दिखाया है। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को शुरू किया था। जो हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाता है। इसे आकाशवाणी और डीडी नेटवर्क पर प्रसारित किया जाता है। यह आकाशवाणी का लोकप्रिय प्रोग्राम है।

    यह भी पढ़ें- 'अशोक गहलोत के नेतृत्व से कांग्रेस ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां' , सचिन पायलट की चिंता पर बोले जयराम रमेश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+