'अशोक गहलोत के नेतृत्व से कांग्रेस ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां' , सचिन पायलट की चिंता पर बोले जयराम रमेश
जयराम रमेश ने कहा कि अशोक गहलोत ने कांग्रेस सरकार ने बड़ी संख्या में योजनाओं का लागू किया है।

Jairam Ramesh on Sachin Pilot: सचिन पायलट ने राजस्थान में भाजपा सरकार के तहत भ्रष्टाचार के कथित मामलों के खिलाफ कार्रवाई न करने के बारे में चिंता जताए जाने के कुछ घंटों बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि पार्टी ने सीएम अशोक गहलोत के कार्यकाल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके आधार पर पार्टी इस सास चुनाव के लिए लोगों से जनादेश की मांग करेगी।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री के रूप में राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने बड़ी संख्या में योजनाओं को लागू किया है। इसके साथ ही कई नई पहल की है, जिन्होंने लोगों को गहराई से प्रभावित किया है।
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा राज्य में पार्टी संगठन के समर्पण और दृढ़ संकल्प से संभव हुई एक उत्कृष्ट सफलता थी। साल के अंत में कांग्रेस इन ऐतिहासिक उपलब्धियों और हमारे संगठन के सामूहिक प्रयासों के बल पर लोगों से नए जनादेश की मांग करेगी।
वहीं, सचिन पायलट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी ही सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल को एक दिन की भूख हड़ताल की घोषणा कर दी है। सचिन पायलट ने कहा कि उन्होंने गहलोत से पिछली वसुंधरा राजे सरकार पर लगे आरोपों पर कार्रवाई करने की अपील की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए अब हम भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल करने जा रहे हैं।
Recommended Video

सचिन पायलट ने आगे कहा कि हमने वसुंधरा जी की सरकार पर एक साथ उन आरोपों को लगाया। मैंने भी पार्टी की राज्य इकाई के तत्कालीन अध्यक्ष के रूप में कुछ आरोप लगाए। मैं बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करता। लेकिन विपक्ष के रूप में हमारी कुछ विश्वसनीयता थी और इसलिए हम सत्ता में आए।
मुझे लगता है कि हमें बात करनी चाहिए और मैंने लगभग डेढ़ साल पहले गहलोत जी को लिखा था कि यह उन आरोपों की जांच करने का समय है जो हमने भाजपा सरकार पर लगाए हैं। कांग्रेस को लोगों को दिखाना चाहिए कि हमारी कथनी और करनी के बीच कोई अंतर नहीं है।
यह भी पढ़ें- CG News: छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने ली शपथ, राजभवन में हुआ कार्यक्रम आयोजित












Click it and Unblock the Notifications