भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जयराम रमेश बोले- वो तो होगा, फिर चाहे..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके अगले टर्म में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। पीएम मोदी के इस बयान पर पलटावर करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 2024 में किसी की भी सरकार बने, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी, इसकी गारंटी है।

जयराम रमेश ने ट्वीट करके लिखा, पीएम मोदी ने व्यक्तिगत तौर पर गारंटी दी है, जोकि स्वत: होनी ही है। भारत इस दशक में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी, इसकी काफी समय से संभावना जाहिर की जा रही है। यह बिल्कुल तय भी है फिर चाहे किसी की सरकार बने।

jairam ramesh

लेकिन बड़ा अंतर यह है कि इंडिया में शामिल दल किस प्रकार की गारंटी दे रहे हैं। इंडिया में शामिल दल ऐसी गारंटी दे रहे हैं जिसमे विकास को सामाजिक रूप से समावेशी बनाने, रोजगार पैदा करने का है, नाकि उसे खत्म करने का। ऐसा विकास हो जो आय को बढ़ाता है, विकास ऐसा हो परिस्थितिजन्य और टिकाऊ हो।

बता दें कि पिछले साल सितंबर माह में भारत युनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ दुनिया की टॉप 5 इकोनॉमी में शामिल हो गया है। दुनिया की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्था की बात करें तो अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी शामिल हैं।

बता दें कि कांग्रेस और 25 अन्य विपक्षी दलों ने एक साथ मिलकर इंडिया यानि इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लुसिव अलायंस का नाम दिया है। वहीं इसपर पलटवार करते हुए नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस में 30 से अधिक दल शामिल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+