कांग्रेस ने राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी पर किया पलटवार, कहा- वो भाषण की बारिकियां नहीं समझ पाए

राहुल गांधी के बयान को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार किया है। पार्टी ने कहा कि वो भाषण की बारिकियां नहीं समझ पाए।

rahul

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाल ही में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने लंदन में भारतीय पत्रकार एसोसिएशन (IJA) के साथ बात की। इस कार्यक्रम में भी उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने साफ तौर पर कहा कि पिछले 9 सालों में जो पत्रकार सरकार की लाइन पर नहीं चले, उन्हें डराया गया और उन पर हमले हुए। हाल ही में बीबीसी के साथ भी यही हुआ। राहुल गांधी के मुताबिक बीजेपी चाहती थी कि दलित और निचली जातियां चुप रहें, ताकि भारत के धन को चुनिंदा 3-4 लोगों में बांटा जा सके। उन्होंने चीन को भी लेकर बयान दिया था, जिस पर उनकी पार्टी ने भी समर्थन किया है।

दरअसल बीजेपी राहुल के भाषण की कुछ बातों को मुद्दा बना रही। साथ ही उन्हें देश विरोधी करार दिया। जिस पर कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के व्याख्यान में राहुल गांधी की टिप्पणी की सूक्ष्मताओं को समझने में विफल रही। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्पादन व्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए सरकार नियंत्रित चीन की कॉर्पोरेशन प्रणाली और भारत जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्रों की तत्काल जरूरत के बीच के अहम अंतर को परिभाषित किया था, लेकिन बीजेपी इन बातों को नहीं समझ पाई।

मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जयराम रमेश ने इस मुद्दे को लेकर दो वीडियो ट्वीट किए हैं। एक में राहुल गांधी का कैम्ब्रिज वाला भाषण है। उसके साथ उन्होंने लिखा कि राहुल का व्याख्यान स्पष्ट रूप से एक राज्य नियंत्रित निगम प्रणाली के बीच महत्वपूर्ण अंतर को परिभाषित करता है जैसा कि चीन में है और भारत जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्रों को उत्पादन तंत्र को तेज करने की आवश्यकता है। इस भाषण की बारीकियों को बीजेपी नहीं समझ पाई।

इसके बाद जयराम रमेश ने पीएम मोदी के एक वीडियो को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ' जबकि प्रधानमंत्री मोदी चीनियों के साथ अपनी घनिष्ठ दोस्ती का बखान करते नहीं अघाते'।

बीजेपी का था ये आरोप
बीजेपी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने चीन की तारीफ की। साथ ही कश्मीर को अशांत जगह कहा। वो जब भी विदेश जाते हैं, तब-तब देश का अपमान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+