2008 Jaipur Serial Blast Decision: 11 साल बाद 4 आतंकी दोषी करार, जानिए अब तक की पूरी कहानी

ई दिल्ली। 2008 जयपुर बम ब्लास्ट केस में आज स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुना दिया गया है, इस मामले में 4 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है,जबकि एक बरी कर दिया गया है । मालूम हो कि 13 मई, 2008 को जयपुर के अंदर अलग-अलग जगहों पर 8 सिलसिलेवार धमाके हुए थे, जिनमें 71 लोगों की मौत हो गई थी और 176 लोग घायल हो गए थे। विशेष अदालत के जज अजय कुमार शर्मा ने यह फैसला सुनाया। दोषी करार दिए गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Recommended Video

    Jaipur Bomb Blast Case: 11 साल बाद 4 आरोपी दोषी करार। वनइंडिया हिंदी
    11 साल बाद 4 आतंकी दोषी करार

    11 साल बाद 4 आतंकी दोषी करार

    11 साल तक चले इस मामले में सुनवाई करते हुए जज अजय कुमार शर्मा ने आरोपी सरवर आजमी, मोहम्मद सैफ, सैफुर्रहमान और सलमान को दोषी माना है, वहीं पांचवे आरोपी मोहम्म्द शहबाज हुसैन को बरी कर दिया गया है। शहबाज पर धमाकों के अगले दिन मेल के जरिए धमाकों की जिम्मेदारी लेने का आरोप था। कोर्ट ने इसे संदेह का लाभ देते हुए बरी किया है।

    चलिए जानते हैं 11 साल पहले हुए इस दिल दहलाने वाली घटना के बारे में विस्तार से

     जयपुर में शृंखलाबद्ध 8 बम विस्फोट किए गए

    जयपुर में शृंखलाबद्ध 8 बम विस्फोट किए गए

    • 13 मई, 2008 को जयपुर में शृंखलाबद्ध 8 बम विस्फोट किए गए थे, विस्फोट 12 मिनट की अवधि के भीतर घनी आबादी वाले स्थलों पर किए गए।
    • इन विस्फोटों को हवा महल के निकट सहित विभिन्न इलाकों में साइकिलों के जरिये अंजाम दिया गया, जहां विदेशी पर्यटक आमतौर पर आते हैं।
    धमाकों से दहल उठी थी पिंक सिटी

    धमाकों से दहल उठी थी पिंक सिटी

    • पहला बम ब्लास्ट: खंदा माणकचौक, हवामहल के सामने शाम करीब 7:20 बजे हुआ। इसमें 1 महिला की मौत हो गई। जबकि 18 लोग घायल हो गए थे।
    • दूसरा बम ब्लास्ट: त्रिपोलिया बाजार स्थित बड़ी चौपड़ के समीप मनिहारों के खंदे में ताला चाबी वालों की दुकानों के पास शाम करीब 7:25 बजे हुआ। यह ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 27 लोग घायल हो गए।
    • तीसरा बम ब्लास्ट : शाम करीब 7:30 बजे छोटी चौपड़ पर कोतवाली थाने के बाहर पार्किंग में हुआ। इनमें 2 पुलिसकर्मियों सहित 7 जनों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए थे।
    • चौथा बम ब्लास्ट :शाम दुकान नंबर 346 के सामने, त्रिपोलिया बाजार में शाम 7:30 बजे हुआ। इसमें 5 जनों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए।
    • पांचवा बम ब्लास्ट: चांदपोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के बाहर पार्किंग स्टैंड पर शाम 7:30 बजे हुआ। इनमें सबसे ज्यादा 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि 49 लोग घायल हो गए।
    • छठा बम ब्लास्ट: जौहरी बाजार में पीतलियों के रास्ते की कार्नर पर नेशनल हैंडलूम के सामने शाम करीब 7:30 बजे हुआ। इनमें 8 जनों की मौत हो गई। जबकि 19 घायल हो गए।
    • सांतवा बम ब्लास्ट: शाम ठीक 7:35 बजे छोटी चौपड़ पर फूलों के खंदे में देवप्रकाश ज्वैलर्स शॉप के सामने हुआ। इसमें 2 जनों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गएथे।
    • आठवां बम ब्लास्ट: जौहरी बाजार में सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर के बाहर शाम 7:36 बजे हुआ। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि 36 लोग घायल हो गए थे।
    तब राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एएस गिल थे

    तब राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एएस गिल थे

    • विस्फोटों के बाद काफी देर तक शहर की मोबाइल और टेलीफोन लाइनें जाम हो गईं, ये सभी धमाके दो किलोमीटर के दायरे में हुए, ये धमाके इतने शक्तिशाली थे कि कुछ लोगों के शव तो कुछ फुट ऊपर तक उड़ गए।
    • हमले की साजिश काफी सावधानी से रची गई थी।
    • तब राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एएस गिल थे।
    • जयपुर विस्फोटों के लिए प्रतिबंधित हरकत उल जेहादी (हूजी) पर शक किया गया जो कि बांग्लादेश से अपनी गतिविधियां चलाता है।
    आज भी तीन आरोपी हैं फरार

    आज भी तीन आरोपी हैं फरार

    • 13 मई 2008 को जयपुर में बम ब्लास्ट के बाद राजस्थान में बीजेपी सरकार ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए राजस्थान में एटीएस की स्थापना की, जिसका मुख्यालय जयपुर में स्थापित किया गया।
    • एटीएस ने 11 आतंकियों को नामजद किया था, इनमें 5 आतंकियों को एटीएस राजस्थान ने गिरफ्तार किया।
    • जबकि 2 आतंकियों को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया।
    • इसके अलावा 1 आतंकी को साल 20017 दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।
    • वहीं, 3 गुनाहगार अभी भी फरार है।
    • जिनका 11 साल बाद भी एटीएस राजस्थान सुराग नहीं लगा सकी है।
    • ये जयपुर के अलावा देश के अन्य शहरों में हुए ब्लास्ट केस में भी नामजद बताए गए हैं
    • इनमें मिर्जा शादाब बेग उर्फ मलिक है। दूसरा आरोपी साजिद बट और तीसरा आतंकी मोहम्मद खालिद है।
    • ये तीनों आजमगढ़, उत्तरप्रदेश के रहने वाले है।
    • इनकी तलाश एटीएस राजस्थान के अलावा अन्य शहरों की स्पेशल सेल भी कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+