असम जेल में बंद एक्टिविस्ट धैजय और बिट्टू कोरोना पॉजिटिव, अखिल गोगोई में भी लक्षण

नई दिल्ली। असम की जेल में बंद कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता धैजय कोंवर, बिट्टू सोनोवाल कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। वहीं एक्टिविस्ट अखिल गोगोई में भी कोरोना के लक्षण दिखे हैं। ये सभी गुवाहाटी की सेंट्रल जेल में बंद हैं। बीते साल नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर इनको गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने नए गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत इन सामाजिक कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है।

Jailed Assam KMSS leaders Bitu Sonowal Dhaijya Konwar test COVID19 positive Akhil Gogoi symptoms

धैजय कोंवर और बिट्टू सोनोवाल को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पानबाजार में बनाए किसी कैंप में शिफ्ट किया गया है। वहीं अखिल और माना कोंवर की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। दोनों में कोरोना लक्षण होने का बात कही गई है। हालांकि गुवाहाटी सेंट्रल जेल के आईजीपी दशरथ दास ने अखिल गोगोई को कोरोना के लक्षण दिखने की बातों को गलत कहा है। उन्होंने कहा कि अखिल के कोरोना पॉजिटिव होने को लेकर कुछ मीडिया हाउस में फेक न्यूज छपी हैं।

असम के आरटीआई कार्यकर्ता अखिल गोगोई की सेहत को लेकर उनकी पत्नी गीताश्री तामुली ने भी फेसबुक पर लिखा है। गीताश्री का कहना है कि मैं अपने वकील के साथ एनआईए की अदालत से अनुमति लेकर अखिल से जेल में मिलने गई थी लेकिन वहां ड्यूटी ऑफिसर ने हमें गेट के बाहर ही रोक दिया। उन लोगों ने कहा कि हाई कोर्ट से अनुमति लेकर आइए। अखिल के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो रही है, लगातार उनको कोरोना होने को लेकर रिपोर्ट मिल रही हैं लेकिन पिछले तीन महीनों से ना मुझे उनसे मिलने दिया गया है और ना ही फोन पर बात हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+