जगन्नाथ यात्रा के दौरान जब लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ ने बनाया रास्ता, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए ओडिशा के पुरी में हर साल लाखों श्रद्धालु जुटते हैं। इस साल भी श्रद्धालु इसमे शामिल होने के लिए जुटे। रथ यात्रा के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 4 जुलाई के इस वीडियो में लाखों लोगों की भीड़ ने एक एंबुलेंस को रास्ता दिया गया है। इसके लिए लोग श्रद्धालुओं की खूब तारीफ कर रहे हैं।

एसपी पुरी ने शेयर किया वीडियो

एसपी पुरी के सोशल मीडिया अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए लिखा है, 1200 वॉलेन्टियर, 10 संगठनों और अभ्यास से पुरी रथ यात्रा 2019 के दौरान एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए यह मानवीय कॉरीडोर (गलियारा) बनाया गया। 4 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एंबुलेंस के जाने के लिए रास्‍ता बनाया गया। ये वीडियो जल्‍द ही वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर तारीफ

सोशल मीडिया पर तारीफ

जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान पुरी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा होता है। ऐसे में एंबुलेंस के निकलने के लिए जिस संजीदगी से गलियारा बनाना गया, उसके लिए सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। कुछ दिन पहले ही इसी तरह का एक वाकया हॉन्‍गकॉन्‍ग में हुआ था जब लाखों की तादाद में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को जाने का रास्‍ता दिया था।

 हर साल जुटते हैं लाखों श्रद्धालु

हर साल जुटते हैं लाखों श्रद्धालु

उड़ीसा की तीर्थ नगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा इस साल 4 जुलाई से शुरू हो गई है। इसमें भाग लेने और भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं। हर साल इस रथ यात्रा का आयोजन होता है। इसके लिए तीन विशाल रथ तैयार किए जाते हैं। ये रथ हर साल नए बनाए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+