आगरा से बीजेपी विधायक जगन प्रसाद गर्ग का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

आगरा। आगरा पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे जगन प्रसाद गर्ग का निधन हो गया है। हार्ट अटैक के कारण उनका देहांत हुआ। इस बात की पुष्टि उनके भतीजे मनोज गर्ग ने की। बताया जा रहा है कि तबियत बिगड़ने पर उन्‍हें पुष्‍पांजलि हॉस्‍पीटल ले जाया गया था, जहां डॉक्‍टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उन्‍हें रेनबो हॉस्‍पीटल लेकर गए।

आगरा से बीजेपी विधायक जगन प्रसाद गर्ग का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

यहां भी डॉक्‍टर्स ने मना कर दिया। जगन प्रसाद गर्ग ने 1998 में भाजपा विधायक सत्य प्रकाश विकल के निधन के बाद उपचुनाव लडा था, इसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद से वे लगातार चुनाव जीतने गए, वे पिछले पांच साल से आगरा से भाजपा की टिकट से विधायक थे।

विधायक जगन प्रसाद गर्ग की अलग छवि थी, वे लोगों से जुडे हुए नेता था और अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए खुद ही काम कर रहे थे। वे आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल का प्रचार कर रहे थे, सुबह से रात तक भाजपा प्रत्याशी के लिए सभाएं कर रहे थे। उनकी तबीयत खराब होने के बाद भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। विधायक जगन प्रसाद गर्ग की मौत की खबर से लोग सन्न हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+