लोगों की पहली पसंद जगन मोहन रेड्डी, सर्वे में दावा-अभी चुनाव हुए तो फिर से बन सकते हैं मुख्यमंत्री

इंडिया टुडे के 'मूड ऑफ नेशन' के अनुसार आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं। पोल के मुताबिक अगर अभी चुनाव हुए तो वाईएसआरसी की बड़ी जीत तय है।

विजयवाड़ा, 13 अगस्त : इंडिया टुडे के 'मूड ऑफ नेशन' के अनुसार आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं। पोल के मुताबिक अगर अभी चुनाव हुए तो वाईएसआरसी की बड़ी जीत तय है। वहीं प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी टीडीपी ने सर्वे में गिरावट दिखाई है। इस पार्टी के प्रति लोगों की पसंद कम है। वहीं जन सेना पार्टी को भी लोगों ने कम पसंद किया है। सर्व में इन दोनों पार्टी को झटका लगा है।

जगन मोहन रेड्डी

सर्वे में पता चला है कि आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी पहली पसंद बने हुए हैं। साथ ही जगन मोहन रेड्डी देश के पांचवें और नवीन पटनायक देश के पहले लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। इस सर्वे में 96 हजार से अधिक लोगों समेत 2.41 लाख जिम्मेदारों को शामिल किया गया था। सर्वे में देखा जा रहा है कि जगन मोहन रेड्डी की रैंकिंग में भारी उछाल आया है।

इन क्षेत्रों में किया काम

शिक्षा, स्वास्थ्य, लोकल गवर्नेंस और कल्याणकारी योजनाओं के चलते लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था, सामाजिक, राजनीतिक मामलों और लोक कल्याण जैसे मानकों का उपयोग किया है। बता दें कि जगन मोहन रेड्डी को 2019 के चुनाव में 175 विधानसभा सीटों में से 151 पर जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें- सीएम जगन बोले- कॉलेजों में GER को 70 फीसदी तक बढ़ाना लक्ष्य

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+