चक्रवात पीड़ितों की सहायता करने में विफल है जगन सरकार: चंद्रबाबू नायडू
चक्रवात मिचौंग को लेकर टीडीपी ने आंध्र प्रदेश की जगन मोहन के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। तेलगु देशम पार्टी के चीफ एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में साइक्लोन के चलते तटीय इलाकों में हालात खराब है। जबकि जगन सरकार राज्य में आपदा प्रबंधन और पीड़ितों को मदद देने में नाकाम साबित हो रही है।
टीडीपी चीफ एन चंद्रबाब नायडू ने वाईएसआरसी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे करने के बावजूद जगन सरकार ने बाढ़ प्रभावितों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार के वादे सिर्फ बातें हीं थीं, लेकिन जमानी हकीकत में सरकार ने कुछ भी नहीं किया। टीडीपी चीफ ने दावा किया कि सीएम जगन ने चक्रवात के चलते जिन लोगों का नुकसान हुआ उन्हें कुछ भी नहीं दिया। चक्रवात पीड़ितों को आश्रय और भोजन और पानी की आपूर्ति करने में बुरी तरह रही है।

तेलगु देशम पार्टी ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने इस हफ्ते कुछ चक्रवात पीड़ितों से सरकार द्वारा दी जा रही सहायता के बारे में जाना। उन्होंने लोगों से फोन पर बात की। टीडीपी की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि टीडीपी सुप्रीमो ने चक्रवात मिचौंग के प्रभाव पर राज्य भर के 12,000 से अधिक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ टेलीकांफ्रेंस की और उनके संबंधित क्षेत्रों में हालात की जानकारी। विज्ञप्ति में कहा गया कि टीडीपी चीफ को लोगों बताया कि उन्हें भोजन भी उपलब्ध नहीं कराया गया और अधिकारियों की ओर से कोई सहायता नहीं मिली।
टीडीपी प्रमुख हुदहुद चक्रवात के दौरान भी राज्य में व्यवस्था की याद दिलाते हुए कहा कि जब लोग मुसीबत में हो तो उनकी मदद की जाय। इस मायने में सत्तारूढ़ दल को व्यवस्था के प्रति उदार होना चाहिए। टीडीपी चीफ ने कहा कि हुदहुद जैसे चक्रवात के दौरान मौजूदा टीडीपी सरकार ने किस प्रकार की व्यवस्था की थी, ये याद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हुदहुद के बाद प्राकृतिक आपदाओं को लेकर तत्कालीन टीडीपी सरकार किसानों को अधिक सहायता देने के लिए अलग-अलग जीओ लेकर आई थी।












Click it and Unblock the Notifications