सलमान के जन्मदिन पर जैकलीन ने शेयर की खास तस्वीर, यूजर बोले- 'ये तो जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज लग रहे हैं'

सलमान के जन्मदिन पर जैकलीन ने शेयर की ऐसी तस्वीर जो हुई वायरल, यूजर बोले- 'ये तो जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज लग रहे हैं'

Jacqueline Fernandez Birthday Wish For Salman Khan:बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का रविवार (27 दिसंबर) को 55वां जन्मदिन था। सलमान खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड के लगभग सारे कलाकारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी लेकिन उसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) ने जिस अंदाज में सलमान को विश किया...वो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। किक और रेस 3 जैसी फिल्मों में सलमान खान के साथ काम कर चुकीं उनकी को-स्टार और दोस्त जैकलीन फर्नांडीज ने सलमान के जन्मदिन पर एक एडिटेड तस्वीर साझा की। जिसमें सलमान और जैकलीन टीनएजर लग रहे हैं।

Jacqueline Fernandez

बेबी फिल्टर वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो में दोनों सितारे 16-17 साल के लग रहे हैं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''हैप्पी बर्थडे सलमान खान'' तस्वीरों पर हजारों यूजर ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है.. ये बहुत प्यारा है। तो वहीं एक यूजर के कमेंट पर सबका ध्यान गया, जिसने लिखा है- ''"आप लोग जस्टिन (जस्टिन बीबर) और सेलेना (सेलेना गोमेज) की तरह इस तस्वीर में दिख रहे हैं।

जैकलीन फर्नांडीज और सलमान खान दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। जैकलीन ने अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि वो अपने सफलता का क्रेडिट सलमान खान को देना चाहती हैं। जैकलीन फर्नांडीज इस साल की शुरुआत में लॉकडाउन के दौरान सलमान खान के साथ उनके पनवेल फार्महाउस में रह रही थीं। सलमान और जैकलीन ने लॉकडाउन के दौरान एक गाना ''तेरे बीना'' भी बनाया था।

सलमान खान और जैकलीन दोनों किक-2 में फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं। जैकलीन अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ बिग बॉस -14 के वीकेंड के वार में भी आई थीं और सलमान को जन्मदिन की बधाई दी।

जैकलीन फर्नांडीज ने 2009 से बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री की है। उन्होंने मर्डर 2, रेस 2, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3, जुडवा 2, ब्रदर्स और और ड्राइव जैसी फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें- Coolie No 1 के इस ट्रेन सीन का खूब उड़ाया जा रहा है मजाक, वरुण धवन का एक्शन को देख यूजर बोले- RIP Physics

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+