पराग अग्रवाल होंगे Twitter के नए CEO, जैक डॉर्सी ने दिया इस्तीफा

ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डॉर्सी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जैक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। अब उनकी जगह पराग अग्रवाल यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

नई दिल्ली, 29 नवंबर। ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डॉर्सी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जैक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। अब उनकी जगह पराग अग्रवाल यह जिम्मेदारी संभालेंगे। जैक ने ट्वीट कर कहा कि लोगों को इस बारे में खबर है कि नहीं, लेकिन मैंने ट्विटर से इस्तीफा दे दिया है। डोर्सी ने 28 नवंबर को आखिरी बार ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'आई लव ट्विटर'।

Recommended Video

    Twitter New CEO Parag Agrawal: कौन हैं पराग अग्रवाल जो बने ट्विटर के नए बॉस, जानिए | वनइंडिया हिंदी
    Jack Dorsey

    मालूम हो कि पराग इससे पहले कंपनी में चीफ टेक्निकल ऑफिसर के पद पर थे। जैक डॉर्सी ने ट्विटर कर्मचारियों को लिखे अपने नोट में लिखा: कंपनी के सह-संस्थापक से लेकर सीईओ, अध्यक्ष से लेकर कार्यकारी अध्यक्ष और अंतरिम सीईओ से लेकर सीईओ तक की भूमिका निभाने के लगभग 16 वर्षों बाद...मैंने फैसला किया कि आखिरकार मेरे जाने का समय आ गया है।

    डॉर्सी ने आगे लिखा कि मैंने ट्विटर छोड़ने का फैसला किया है क्योंकि मेरा मानना ​​है कि कंपनी अपने संस्थापकों से आगे बढ़ने के लिए तैयार है। ट्विटर के सीईओ के रूप में पराग पर मेरा भरोसा गहरा है। पिछले 10 वर्षों में उनका काम परिवर्तनकारी रहा है। मैं उनके कौशल, दिल और आत्मा के लिए बहुत आभारी हूं। यह उनका नेतृत्व करने का समय है।

    डॉर्सी पर था इस्तीफा देने का दबाव

    बता दें कि पिछले साल जैक डॉर्सी को उस समय ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देने के दबाव का सामना करना पड़ा था, जब ट्विटर के स्टेकहोल्डर इलियट मैनेजमेंट ने उन्हें बदलनेकी मांग की थी। इलियट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक और अरबपति निवेशक पॉल सिंगर का कहना था कि जैक डॉर्सी को दो सार्वजनिक कंपनियों ट्विटर या स्क्वायर इंक में से किसी एक के सीईओ पद को छोड़ना होगा। ट्विटर के संस्थापक जैक डॉर्सी ने साल 2008 तक कंपनी के सीईओ के रूप में कार्य किया। हालांकि इसी साल उन्हें इस पद से हटा दिया गया, लेकिन पूर्व सीईओ डिक कोस्टेलो के पद छोड़ने के बाद साल 2015 में उन्हें दोबारा कंपनी का सीईओ बनाया गया। कंपनी का बोर्ड पिछले साल से डोर्सी के जाने की तैयारी कर रहा था।

    पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर जताया कंपनी का आभार

    इसी बीच अग्रवाल ने इस खबर को साझा करने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर डॉर्सी और टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'जैक डॉर्सी और हमारी पूरी टीम के लिए आभार, भविष्य के लिए काफी उत्साह। यहां वह नोट है जो मैंने कंपनी को भेजा था। आपके विश्वास और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद।' उन्होंने कहा कि ट्विटर का नया सीईओ बनाए जाने के बाद काफी सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं।

    यह भई पढ़ें: Video: भारी भरकम पेड़ के सिर पर गिरने से हो सकती थी इस महिला की मौत, सिगरेट ने बचा ली जान!

    पराग अग्रवाल ने बदला अपना बायो

    जैक डॉर्सी के इस्तीफा देते ही पराग अग्रवाल ने सीईओ का पद संभाल लिया है। ट्विटर पर उनके बायो सेक्शन में साफ तौर पर ट्विटर सीईओ लिखा हुआ देखा जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+