Jabalpur attack: जबलपुर में कैथोलिक पादरियों पर हमले को केरल सरकार ने की कड़ा निंदा, फादर डेविस ने जताया आभार
Jabalpur attack: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित हमले का शिकार हुए केरल के कैथोलिक पादरियों ने केरल सरकार और वहां की जनता द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार व्यक्त की है। यह जानकारी शनिवार को केरल के राजस्व मंत्री के. राजन ने दी।
मंत्री राजन ने पीड़ित पादरी के घर का दौरा किया उसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस संवेदनशील मामले में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप किया और राज्य अधिकारियों को मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल संपर्क करने के निर्देश दिए।

Jabalpur attack: पादरी ने जताया अभार
राजन ने बताया कि उन्होंने हमले के शिकार फादर डेविस जॉर्ज से वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होने बताया कि फादर डेविस ने हमें धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें हमारी प्रार्थनाओं की जरूरत है। भारत में जो कुछ हो रहा है वह पूरी तरह अस्वीकार्य है।
मंत्री ने आरोप लगाया कि देश के कई राज्यों में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं, लेकिन केरल की सरकार और वहां की जनता धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में विश्वास करती है। फादर डेविस जॉर्ज किसी प्रकार के धर्म परिवर्तन में शामिल नहीं थे, बल्कि वे मंडला क्षेत्र में गरीब और वंचित तबके को शिक्षा व अन्य सेवाएं प्रदान कर रहे थे।
इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता वी. मुरलीधरन ने इस घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बजरंग सेना का गठन कांग्रेस द्वारा भाजपा का मुकाबला करने के लिए किया गया था और इस हमले में उसका हाथ है।
Jabalpur attack news: पिनाराई ने की तीखी निंदा
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पहले ही इस हमले की तीखी निंदा की थी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कैथोलिक पादरियों पर हमले की निंदा की और अधिकारियों से दृढ़ता से हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में, विजयन ने कहा कि तीर्थयात्रा पर गए महिलाओं और बच्चों सहित आदिवासियों के एक समूह को "जबरन धर्म परिवर्तन" के आरोप में पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उन्होंने कहा कि जब कुछ पादरियों ने उनकी मदद करने के लिए हस्तक्षेप किया, तो पुलिस की मौजूदगी में लोगों के एक समूह ने उनकी पिटाई कर दी।
मुख्यमंत्री पिनाराई ने इस पूरी घटना को "बेहद घृणित" बताया। बयान में कहा गया कि जबलपुर कैथोलिक डायोसिस के विकर जनरल फादर डेविस जॉर्ज और जबलपुर डायोसिस कॉर्पोरेशन के सचिव फादर जॉर्ज थॉमस, जो केरल से हैं, पर 31 मार्च को रांझी पुलिस स्टेशन परिसर में कथित तौर पर हमला किया गया था। घटना के चार दिन बाद, मध्य प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की, हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications