J&K: हंदवाड़ा एनकाउंटर में मारा गया हिजबुल का टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई
श्रीनगर, 07 जुलाई। हंदवाड़ा में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद मारा गया है, मालूम हो कि मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद की तलाश लंबे वक्त से थी, वो कई आतंकी हमले में शामिल था।
Recommended Video

मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद की मौत की पुष्टि करते हुए आईजीपी कश्मीर ने कहा कि यह हमारे सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी है, किसी भी आतंकी को छोड़ा नहीं जाएगा और आतंक का खात्मा हमारे जवान करके रहेंगे। ये एनकाउंटर हंदवाड़ा के पाजीपोरा इलाके में हुई, सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने हंदवाड़ा में अभियान चलाया और इसी के तहत मेहराजुद्दीन हलवाई मारा गया।
लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकी मारे गए थे
मालूम हो कि 2 जुलाई को भी जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकी मारे गए थे और सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। सुरक्षाकर्मियों को इस बात की जानकारी मिली थी कि पुलवामा के राजपोरा के हंजन गांव कुछ आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो आतंकियों ने उनपर गोली चला दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ जिसमें लश्कर ए तैयबा के 3 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया।

आतंकवादियों के खात्मे के लिए संयुक्त अभियान
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के खात्मे के लिए संयुक्त अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत अबतक 200 से ज्यादा खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा दिया गया है। मारे गए आतंकियों में अधिकतर आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन के हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जून 2020 महीने में सबसे अधिक 49 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया था तो वहीं अप्रैल 2020 में सुरक्षाबलों ने 28 आतंकवादियों और अक्टूबर महीने में 21 आतंकवादियों को मारा गिराया था। इस अभियान का उद्देश्य को घाटी को आतंक मुक्त करना है।












Click it and Unblock the Notifications