कड़ाके की ठंड में जम्मू में मतदान शुरु, भाजपा के लिए अहम दिन
जम्मू। आज जम्मू में 20 सीटों पर 213 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 18,28,904 मतदाता करेंगे । अंतिम चरण का मतदान आज शुरु हो गया है एक तरफ जम्मू में घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा और सर्दी से लोग ठिठुर रहे है लेकिन दूसरी तरफ आज जम्मू में अंतिम चरण के मतदान हो रहे है जिसके लिए वोटर्स में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

आज जम्मू जिले की 11 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं जिनमें नगरोटा, गांधीनगर, जम्मू पूर्व, जम्मू पश्चिम, बिश्नाह, आरएस पुरा, सुचेतगढ़, मढ़, रायुपर दोमाना, अखनू और छंब विधानसभा सीटें शामिल हैं। इस के इलावा कठुआ जिले की पांच सीटों में बनी, बसोहली, कठुआ, बिलावर और हीरानगर हैं तो वहीं राजोरी की चार सीटों में नौशेरा, दरहाल, राजोरी और कालाकोट विधानसभा सीटें शामिल हैं।
पुलिस महानिदेशक के राजिंदरा ने अंतिम चरण के मतदान को पुख्ता करने के निर्देश जारी किए हैं तो वहीं पुलिस द्वारा मतदाताओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं, पुलिस महानिदेशक ने कहा है की क्षेत्र में कोई संदिग्ध मूवमेंट देखी जाए तो उस पर तुरंत कार्रवाई करने और गोली चलाने के आदेश दिए। नाकों पर भी गहन जांच की जा रही है।
दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
कुल 213 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा मंत्री शाम लाल शर्मा (अखनूर), रमन भल्ला (गांधीनगर), उप मुख्यमंत्री तारा चंद (छंब) तथा मनोहर लाल शर्मा (बिल्लावार) भी मैदान में हैं।
कांग्रेस-भाजपा के लिए अहम दिन
कांग्रेस और भाजपा के ज्यादातर मतदाता इन्हीं तीन जिलों में हैं, जहां ज्यादा मतदान होने की उम्मीद है।चुनावी अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू का तीन बार दौरा कर चुके हैं।पांचवें तथा अंतिम चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि कांग्रेस या भाजपा में से कौन सरकार के गठन में अपनी मुख्य भूमिका निभाएगी। आपको बता दें कि मतदान आज सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications