7 पाकिस्तानी रेंजर्स और एक आतंकवादी की मौत से बौखलाए पाक ने देर शाम ऐसे निकाली खुन्‍नस

सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार रात को उसने दूसरी बार सीज़फायर का उल्लंघन किया।

नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार रात को उसने दूसरी बार सीज़फायर का उल्लंघन किया।

O2z8J4x2L

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ की चौकियों पर काफी तेज गोलीबारी की।

खबरों के मुताबिक, गोलीबारी में मोर्टार का इस्तेमाल नहीं किया गया। बॉर्डर पर इस तनाव के चलते लोगों को सुरक्षित रखने के लिए अपने घर के अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पाकिस्तान की तरफ से राजौरी सेक्टर में लाइन आॅफ कंट्रोल पर भी गोलीबारी की गई। इसके साथ ही छोटे हथियारों से लैस पाकिस्तानी रेंजर्स ने देर शाम आरएस पुरा सेक्टर में भी फायरिंग की।

ऐसा माना जा रहा है कि यह गोलीबारी शुक्रवार सवेरे कठुआ जिले में सात पाकिस्तानी रेंजर्स और एक आतंकवादी को मारे जाने की भड़ास है। आपको बता दें कि कठुआ जिले के बोबिया सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स के स्नाइपर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+