वुलर झील को साफ करने वाले युवक को श्रीनगर नगर निकाय का बनाया गया अंबेसडर

श्रीनगर में 18 वर्षीय बिलाल दार को बनाया गया श्रीनगर निकाय का ब्रांड अंबेसडर, दी जाएगी विशेष ड्रेस और गाड़ी, लोगों को सफाई के लिए करेंगे जागरूक

नई दिल्ली। अगर आपके भीतर देश की सेवा का जज्बा हो तो उसे जरूर पहचान मिलती है, कश्मीर के 18 साल के बिलाल दार को उनकी लगन को देखते हुए उसे श्रीनगर नगर निकाय ने अपना ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया है। बिलाल दार श्रीनगर स्थित वुलर झील में फैली गंदगी को साफ करने का काम करते हैं।

bilal dar

बिलाल श्रीनगर की वुलर झील को साफ करके उससे होने वाली कमाई से अपना पेट पालते हैं। ऐसे में उनकी निष्ठा को देखते हुए श्रीनगर नगर निकाय ने उन्हें अपना ब्रांड अंबेसडर बनाने का फैसला लिया है। इस पूरे मामले में बिलाल दार का कहना है कि वुलर झील में अभी बहुत कुछ साफ करना बाकी है, क्योंकि यहां काफी गंदगी है। यह ना सिर्फ पानी को जहरीला बनाता है बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों को निराश करता है, लिहाजा उन्होंने इसे साफ करने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें- चीनी मीडिया की लगातार धमकी जारी, कहा-बीजिंग की मांग न मानकर खुद को मुश्किल में डाल रहा भारत

श्रीनगर नगर निकाय का ब्रांड अंबेसडर बनाए जाने के बाद बिलाल दार को एक खास ड्रेस दी जाएगी, इसके साथ ही उन्हें एक वाहन भी दिया जाएगा, जिसके जरिए वह लोगों से संपर्क करेंगे। इस वाहन से वह बाजार और रिहायशी इलाको में जाएंगे और सफाई के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। यह मामला तब सामने आया जब जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने पिछले महीने बिलाल दार की सेवा लेने की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+