जम्मू कश्मीर: अरनिया सेक्टर में धमाका होने से 1 की मौत, 4 घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अननिया सेक्टर में एक धमाका होने से एक शख्स की मौत और 4 लोग घायल हुए हैं। इंटरनेशनल बॉर्डर पर जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर के जाबोवाल में शुक्रवार सुबह को यह धमाका हुआ है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान चुनाव को किस तरह देख रहे हैं जम्मू कश्मीर के लोग?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेत में एक स्थानीय शख्स काम कर रहा था, उसी वक्त एक धमाका होने से उसकी मौत हो गई है। प्राथमिक जांच के अनुसार, पुराना बम का गोला फटने से यह हादसा हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले 22 मई को लगातार कई दिनों तक पाकिस्तानी रैंजर्स जम्मू कश्मीर के सांभा सेक्टर में गोलीबारी की थी, जिससे दर्जनों गांव प्रभावित हुए थे।
यह भी पढ़ें: अलवर के बाद जम्मू कश्मीर में मॉब लिंचिंग, भैंस ले जा रहे बुजुर्ग को पीटा












Click it and Unblock the Notifications