अलवर के बाद जम्मू कश्मीर में मॉब लिंचिंग, भैंस ले जा रहे बुजुर्ग को पीटा
जम्मू। देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अलवर के बाद अब जम्मू कश्मीर में एक मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां पर भैंस लेकर जा रहे एक बुजुर्ग मुस्लिम को भीड़ ने पीट दिया। घटना रविवार की बताई जा रही है। बुजुर्ग को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीड़ ने बुजुर्ग का ना सिर्फ पीटा बल्कि उसके पास से 70 हजार रुपए भी छीन लिए।

पुलिस ने बताया कि, रविवार को जम्मू के रामबन जिले के मगरकोट में 60 साल के बुजुर्ग हमीद शेख पर तथाकथित गोरक्षकों ने हमला कर दिया। अब्दुल हामिद शेख ने बतरू गांव से एक भैंस खरीदी थी और उसे लेकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में उन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया और उसकी पिटाई कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रामबन के एसएसपी मोहन लाल का कहना है कि पुलिस घटना की वजहों की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता को स्थानीय अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह सिर्फ एक सामान्य मामला है। इसे गौरक्षकों द्वारा हमला करने से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications