Indian Army IWD 2023: वीरांगनाओं की झलक देख बोले रक्षा मंत्री, बेटियों ने बाधाओं को बेमानी साबित किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (IWD 2023) पर दुनियाभर में आधी आबादी के पराक्रम को सेलिब्रेट किया गया। भारतीय सेना में भी वीरांगनाओं की भूमिका को याद किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो शेयर की।

Indian Army IWD 2023 के मौके पर अनोखे अंदाज में दिखी। सेना में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए भारतीय सेना के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में भारत की सशस्त्र सेना में आक्रामक भूमिका में महिलाओं की विभिन्न झलकियां दिखाई गई हैं। वीडियो में महिलाओं को युद्ध जैसी परिस्थियों में खतरनाक करतब करते देखा जा सकता है। कठिन कमांडो प्रशिक्षण से गुजरते हुए महिलाओं की वीडियो के साथ कैप्शन में "प्रखर मन, बहादुर आत्मा" (Fierce Mind, Brave Spirit) लिखा।

बहादुर महिलाओं को श्रद्धांजलि
भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन जो वीडियो शेयर किया, उसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन बहादुर महिलाओं को श्रद्धांजलि दी जाती है।

देश सेवा को जीवन समर्पित
सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली महिलाओं के योगदान को सेलिब्रेट किया जाता है। हर दिन चुनौतियों को बौना साबित करने वाली ऐसी महिलाओं को याद किया जाता है, जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

महिलाओं को श्रद्धांजलि, रक्षा मंत्री ने VIDEO शेयर किया
भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (ADGP) के आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल पर बहादुर महिलाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए बेहतरीन विजुअल वाली वीडियो शेयर की। इस पोस्ट को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिर से शेयर किया।
नीचे देखिए वीडियो---
बाधाओं को बेमानी साबित किया
वीडियो शेयर करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैप्शन में लिखा, दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में ऑपरेशनल तैनाती से लेकर युद्धपोतों पर तैनात होने तक। भारतीय महिलाएं सशस्त्र बलों में लगभग हर क्षेत्र में बाधाओं को बेमानी साबित कर रही हैं।

न्यू इंडिया में नारी शक्ति
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार के आह्वान- न्यू इंडिया का जिक्र करते हुए नारी शक्ति की बात बताई और हैशटैग- #NariShaktiForNewIndia लिखा। यूजर्स ने हाई जोश की बातें कहीं।

जांबाज सैनिकों और महिलाओं की तारीफ
इस वीडियो पोस्ट को 27 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स सेक्शन में जांबाज सैनिकों और महिलाओं की तारीफों के जमकर पुल बांधे। लोगों ने बदलते समय के साथ नारी शक्ति को सेलिब्रेट करने की बात लिखी।
क्या है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस?
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानने, महिलाओं की समानता के बारे में जागरूकता फैलाने, लैंगिक समानता पर जोर देने और महिला कल्याण के लिए केंद्रित चैरिटी के मकसद से लोगों को दान के लिए प्रेरित करने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह पहली बार 1911 में मनाया गया IWD संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के बाद दुनिया के अधिकांश देशों में आठ मार्च को सेलिब्रेट किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications