हैदराबाद में इवांका ट्रंप: जानिए क्यों तेलंगाना से आंध्र प्रदेश को हुई ईर्ष्या
नई दिल्ली। तेलंगाना सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के स्वागत के लिए पूरी तैयारी में जुटी है। इवांका मंगलवार को हैदराबाद पहुंचेगी, जहां वो ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट-2017 में (GES) भाग लेगी। इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी को अपने राज्य में बुलाने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन यह कठिन कोशिश नाकाम साबित हुई।

इवांका ट्रंप 28 से 30 नवंबर को भारत में रहेगी और इस दौरान वो तेंलगाना की राजधानी हैदराबाद में कई समारोह में शिरकत करेगी। देश के नए राज्य तेलंगाना में इवांका की एंट्री को गर्व के रूप में देख रहा है, तो वहीं पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश के लिए यह किसी ईर्ष्या से कम नहीं है।
पीटीआई के मुताबिक, चंद्र बाबु नायडु की आंध्र पदेश सरकार ने इवांका को अपने 'सनराइज' राज्य में भी आमंत्रित करने के लिए आग्रह किया था, लेकिन यूएस ऑथोरिटीज से इस आमंत्रण को स्वीकार नहीं किया। आंध्रप्रदेश के इकनॉमिक डेवलपमेंट बोर्ड (EDB) के चीफ एक्जीक्यूटिव जे कृष्ण किशोर ने सरकार की तरफ से यह यह मुद्दा यूएस ऑथोरिटिज के सामने रखा था, लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया।
आंध्र प्रदेश सरकार ने यूएस ऑथोरिटिज से इवांका का टाइम मांगते हुए उन्हें सूचना दी थी कि वे अमरावती या विशाखपट्टनम में एक कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए तैयार है। जवाब में यूएस ऑथोरिटिज ने कहा कि इवांका हैदाराबाद में GES और दिल्ली में होने वाले अन्य प्रोग्राम के अलावा और कहीं नहीं सकती।
इवांका ट्रंप हैदराबाद में ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट-2017 के कार्यक्रम में एक होस्ट के रूप में भारत आ रही है। इस कार्यक्रम के दौरान इवांका 1,500 से ज्यादा उद्यमियों को संबोधित करेगी, इस सम्मेलन का फोकस थीम है, 'महिला पहले, समृद्धि सबकी'।












Click it and Unblock the Notifications