मुंबई के लिए राहत की खबर, धारावी में 7 दिन से नहीं हुई कोरोना वायरस से एक भी मौत
मुंबई। भारत में कोरोना ने सबसे ज्यादा ग्रसित मुंबई है, उसमें भी धारावी सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में सामने आया है लेकिन कोरोना संकट के बीच अब यहां से राहत की खबर आई है, एशिया की सबसे बड़े स्लम धारावी में पिछले 30 मई से 7 जून तक इलाके में एक भी कोरोना वायरस से मौत नहीं हुई है, इस बारे में बात करते हुए बीएमएसी ने कहा कि धारावी की हालत में सुधार है।

इस बारे में बात करते हुए अडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर सुरेश ककनी ने कहा कि प्रॉपर स्क्रीनिंग, अच्छी मेडिकल फैसिलिटी और सैनिटाइजेशन के लिए किए गए इंतजामों की वजह से आंकड़ों में सुधार आया है, जिसके बाद ये माना जा रहा है कि यहां इस वायरस की रफ्तार धीमी होती जा रही है।
छह जून को जहां 10 मामले सामने आए थे
बता दें कि धारावी में छह जून को जहां 10 मामले सामने आए थे, वहीं पांच जून को 17, चार जून को 23, तीन जून को 19 और दो जून को 25 मामले सामने आए थे, इस बारे में स्थानीय प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है, धारावी के आंकड़ों में सुधार आ रहे हैं।
80 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है और यहां 80 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस अब तक आ चुके हैं। मुंबई में अब तक 48774 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, इसके साथ ही अब तक 1638 लोगों की कोरोना वायरस के कारण जान जा चुकी है।
कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9,983 नए मामले सामने
Recommended Video
मालूम हो कि देश में देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9,983 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 206 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2.5 लाख के पार चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 2,56,611 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 7,135 तक पहुंच गया है। देश में फिलहाल 1,25,381 एक्टिव केस हैं, वहीं 1,24,095 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस बीच देश भर में आज से कई राज्यों में मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और धर्म स्थलों के दरवाजे खुल गए हैं। सरकार ने इन्हें कई शर्तों के साथ आज से खोलने की अनुमति दी है।












Click it and Unblock the Notifications