पाक नौका को वक्त पर रोकना जरूरी था :पर्रिकर
पणजी। 31 दिसंबर की रात पोरबंदर पर पाकिस्तानी नौका के घुसने और उसमें ब्लास्ट मामले में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कोस्ट गार्ड की तारिफ की है। पार्रिकर ने नौका को समय पर रोके जाने को लेकर कोस्ट गार्ड और सुरक्षाबलों की हिम्मत की तारिफ की है। उन्होंने कोस्टगार्ड की तारिफ की और कहा कि बोट में आंतकियों के होने का संदेह था इसलिए वक्त रहते सुरक्षाबलों ने नौका को वक्त पर रोक दिया।

उन्होंने कहा कि नौका पर विस्फोटक लदा होने का संदेह था और इस पर सवार चार लोगों के आतंकवादी होने का संदेह था। अरब सागर में इस नौका का करीब एक घंटे तक पीछा किया गया जिसके बाद इसमें विस्फोट हो गया।
पर्रिकर ने कहा कि तटरक्षक भविष्य में भी समय पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंनें कहा कि बीच या अन्य जगहों पर लुत्फ ले रहे थे तब तटरक्षक ने जो किया वह राष्ट्र की सुरक्षा के हित में पूरी तरह सही कदम था।












Click it and Unblock the Notifications