कर्नाटक: पूर्व मंत्री जर्नादन रेड्डी की कंपनी पर इनकम टैक्स का छापा
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा के नेता जर्नादन रेड्डी की बेल्लारी स्थित माइनिंग कंपनी पर आयकर विभाग ने छापा मारा है।
बेल्लारी। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा के नेता जर्नादन रेड्डी की बेल्लारी स्थित माइनिंग कंपनी पर आयकर विभाग ने छापा मारा है।

छापा जर्नाद्धन रेड्डी की बेटी की शादी के बाद पड़ा
इनकम टैक्स का यह छापा जर्नादन रेड्डी की बेटी की शादी के बाद पड़ा है। आपको बताते चलें कि यह खबर आई थी कि जर्नादन रेड्डी ने अपनी बेटी की शादी में 500 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसके बाद से ही विपक्ष इस शादी पर सवाल उठाने लगा था। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमुद्रीकरण के फैसले के बाद यह शादी अपने आप चर्चा में आ गई थी।
सोमवार को इनकम टैक्स के पांच अधिकारियों की टीम ने जर्नादन रेड्डी के ऑफिस पर रेड मारी। जर्नाद्धन रेड्डी की बेटी की शादी में 500 करोड़ रुपए खर्च होने पर सामाजिक कार्यकर्ता नरसिम्हामूर्ति ने इनकम टैक्स से इस शादी की जांच करने की मांग की थी।
नोटबंदी को लेकर पूरे देश में भले ही हाहाकार मचा था लेकिन इसका असर बीजेपी के पूर्व नेता और खनन उद्योगपति जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी रेड्डी की शाही शादी पर बिल्कुल नहीं दिखा था।
जर्नाद्धन रेड्डी की बेटी की शादी में 50000 लोग शामिल हुए थे
जानकारी के मुताबिक वहां जो मेहमान आए थे उन्हें लग्जरी बैलगाडि़यों में घुमाया गया। जर्नादन रेड्डी की बेटी की शादी में 50000 लोग शामिल हुए थे । अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शादी में 3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। साथ ही दुल्हन ब्राह्मणी और दूल्हे राजीव रेड्डी के घरों की नकल भी सेट्स पर बनाए गए थे। ज्यादातर शादी के सेट की नकल बेल्लारी शहर के आधार पर की गई जो कि कर्नाटक के पूर्व मंत्री रेड्डी का गृह क्षेत्र भी है।
कई बीजेपी नेता हुए थे शामिल
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा समेत कई बीजेपी नेता जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी के सdमारोह शामिल हुए। येद्दयुरप्पा के अलावा बीजेपी नेता जगदीश शेट्टार और रेणुकाचार्य भी समारोह स्थल पर देखे गए। नोटबंदी के माहौल को देखते हुए बीजेपी आलाकमान ने मौखिक रूप से पार्टी नेताओं से इस शादी से दूर रहने की हिदायत दी थी।
शादी तभी से ही सुर्खियों में आने लगी थी जब उनकी शादी के कार्ड बांटे गए थे। शादी का कार्ड एक बॉक्स के साथ होता था जिसमें एक एलसीडी स्क्रीन पर मेहमान के लिए इनविटेशन वीडियो मेसेज के जरिए आता था।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications