ISRO 7 नवंबर को लॉच करेगा 'EOS-01'सैटेलाइट, जानें ये कैसे करेगी सेना की मदद

ISRO 7 नवंबर को लॉच करेगा 'EOS-01'सैटेलाइट, जानें ये कैसे करेगी सेना की मदद

बेंगलुरु। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के इस साल के पहले सैटलाइट की अब उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस साल का पहला सैटेलाइट PSLV-C49 रॉकेट से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 7 नवंबर को दोपहर 3:02 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। ISRO ने शुक्रवार को इसके संबंध में जानकारी दी।

isro

PSLVC49 / EOS01 मिशन की लॉचिंग संबधी तैयारी की शुरुआत सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) SHAR, श्रीहरिकोटा में शुक्रवार को दोपहर दो बजे से हो चुकी है। इसरो के अनुसार इसका प्रक्षेपण 7 नवंबर को दोपहर 3:02 मिनट पर होगा।

दुश्मनों पर निगरानी रखने में मदद करेगा ये सैटेलाइट
बता दें इसरो द्वारा लॉच किए जा रहे इस 'EOS-01' अर्थ ऑब्जरवेशन रिसेट सैटेलाइट एक एडवांस्ड सीरीज है। इसके सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) में किसी भी समय और कैसे भी मौसम में पृथ्वी पर नजर रखने में सक्षम हैं। इस सैटेलाइट की सहायता से बादलों के बीच भी पृथ्वी पर नजर रख सकता है। इसरो द्वारा लॉच की जा रही इस सैटेलाइट से भारतीय सेना को काफी मदद मिलेगी। सैटेलाइट की मदद से चीन समेत सभी दुश्मनों पर निगरानी रखने में भी आसानी रहेगी। इसके साथ ही सैटेलाइट का इस्तेमाल खेती, वन क्षेत्र और बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने जैसे सिविल एप्लिकेशन के लिए भी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+