इसरो ने की अमेजोनिया समेत 18 सैटेलाइट्स की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष स्टेशन से PSLV-C51 रॉकेट को किया लॉन्च किया।
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष स्टेशन से PSLV-C51 रॉकेट को किया लॉन्च किया।

Recommended Video
यह रॉकेट ब्राजील के अमेजोनिया-1 सैटेलाइट समेत 18 अन्य सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में लेकर गया है। यह पीएसएलवी का 53वां मिशन है। ब्राजील का यह पहला सैटेलाइट है जिसे भारत द्वारा लॉन्च किया जा रहा है। सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर इस रॉकेट को लॉन्च किया गया।
इस रॉकेट से भेजे गए अमेजोनिया-1 को उसकी कक्षा में सफलापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया है। गौरतलब है कि PSLV-C51/अमेजोनिया-1 इसरो की वाणिज्य इकाई न्यूस्पेस इंडिया (NSIL) का पहला समर्पित वाणिज्यिक मिशन है। मिशन की सफलता पूर्वक लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों ने खुशी जाहिर की। इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस सैटेलाइट की लॉन्चिंग का वीडियो भी जारी किया।
मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद इसरो के प्रमुख के सिवन ने कहा, 'भारत और ब्राजील द्वारा तैयार किये गए इस पहले सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च करने पर हम बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उपग्रह बहुत अच्छी हालत में है। मैं ब्राजील की टीम को बधाई देता हूं।
अमेजोनिया-1 मिशन के बारे में बताया गया है कि यह सैटेलाइट अमेजन क्षेत्र में वनों की कटाई की निगरानी और ब्राजील के क्षेत्र में विविध कृषि के विश्लेषण के लिए उपयोगकर्ताओं को आंकड़े उपलब्ध कराएगा और मौजूदा ढांचे को मजबूत करेगा।
अमेजोनिया-1 के सह-यात्री उपग्रहों में चेन्नई स्थित स्पेस किड्ज इंडिया (SKI) और सतीश धवन सैट (SD SAT) शामिल हैं। इस अंतरिक्ष यान के शीर्ष पैनल पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर उकेरी गई है।
इस मौके पर एसकेआई ने कहा कि यह उनकी (पीएम की) आत्मनिर्भर पहल और अंतरिक्ष निजीकरण के लिए एकजुटता और कृतज्ञता को दर्शाता है। इस मिशन के माध्यम से जो एसकेआई सैटेलाइट भेजा गया है, वह अपने साथ एसडी कार्ड में भगवद गीता भी लेकर गया है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
Explained: रूस अब क्यों नहीं दे रहा भारत को तेल पर छूट? पुतिन भी खेल गए, देखें 2022 से 2026 तक का ग्राफ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी? -
North Korea missile launch: अचानक क्यों भड़के किम जोंग उन? क्यों दागीं 10 मिसाइलें, किस देश से है लफड़ा?












Click it and Unblock the Notifications