ISRO ने हासिल किया गगनयान मिशन के लिए 'मील का पत्थर', श्रीहरिकोटा में सफल परीक्षण

नई दिल्ली, 10 अगस्त। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाया है। इसरो ने लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर ऑफ क्रू एस्केप सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। ये परीक्षण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया। इसरो के गगनयान प्रोजेक्ट के लिए इसे मील का पत्थर माना जा रहा है।

क्रू एस्केप सिस्टम हर खतरे से बचाने में सक्षम

क्रू एस्केप सिस्टम हर खतरे से बचाने में सक्षम

इसरो ने कहा कि मिशन के लिए उड़ान के शुरुआती दौर में एलईएम सीईएस को आवश्यक ऊर्जा देगा। जिसके कि प्रक्षेपण यान से क्रू मॉड्यूल को हटाया जा सके। क्रू एस्केप सिस्टम (CES) किसी भी घटना की स्थिति में गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों को बचाएगा।

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफल परीक्षण

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर ऑफ क्रू एस्केप सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। टेस्ट सफल होने बाद स्पेस एजेंसी ने कहा कि यह परीक्षण खास उद्देश्य से किया गया। मोटर बैलिस्टिक मापदंडों का मूल्यांकन, मोटर सबसिस्टम के प्रदर्शन की जांच और डिजाइन मार्जिन की पुष्टि और नोजल लाइनर्स के थर्मल प्रदर्शन का मूल्यांकन जैसे महत्त्वपूर्ण विंदुओं को लेकर ये टेस्ट किया गया, जो कि सफल रहा।

'गगनयान' 2023 में होगा लॉन्च

'गगनयान' 2023 में होगा लॉन्च

इसरो तेजी से अपने महत्त्वाकांक्षी स्पेस मिशन गगनयान की दिशा में तैयारी कर रहा है। बुधवार को सीईएस की सफल परीक्षण इस दिशा में एक अहम कदम है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' 2023 में लॉन्च करेगा।

एल्टीट्यूड एस्केप मोटर गगनयान के लिए मील का पत्थर

एल्टीट्यूड एस्केप मोटर गगनयान के लिए मील का पत्थर

लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर ऑफ क्रू एस्केप सिस्टम चार रिवर्स फ्लो नोजल वाला एक खास ठोस रॉकेट मोटर है जो काफी ताकतवर है। इसमें चालक दल के मॉड्यूल पर निकास प्लम की टक्कर से बचाने की अपडेटेड टेक्निक यूज की गई है। इस ठोस रॉकेट मोटर में एक रिवर्स फ्लो मल्टीपल नोजल के उपयोग की आवश्यकता होती है। रिवर्स फ्लो नोजल का का मतलब होता है नोजल क्षेत्र में निकास गैस प्रवाह दिशा के उलटी दिशा में होना। इसे गगनयान प्रोजेक्ट के लिए इसे मील का पत्थर माना जा रहा है।

'गगनयान' 2023 में होगा लॉन्च

'गगनयान' 2023 में होगा लॉन्च

इसरो तेजी से अपने महत्त्वाकांक्षी स्पेस मिशन गगनयान की दिशा में तैयारी कर रहा है। बुधवार को सीईएस की सफल परीक्षण इस दिशा में एक अहम कदम है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' 2023 में लॉन्च करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+