इजरायल आर्मी के ट्विटर अकाउंट पर पोस्‍ट हुई ये 'हॉट सेल्‍फी', मचा बवाल

नई दिल्‍ली। इजरायल की सेना सोशल मीडिया पर खासा एक्‍टिव रहती है। उसकी इस सक्रियता को लेकर अब अटकलें तेज हो गई हैं। अटकलें सेना के ट्विटर अकाउंट हैक होने की। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इजरायल की सेना के ट्विटर अकाउंट पर रविवार को एक 'हॉट सेल्‍फी' पोस्‍ट किया गया। महिला की सेल्‍फी लेते हुए फोटो पोस्‍ट हुई है। महिला की तस्‍वीर देखते ही ट्विटर माहौल गरम हो गया और अकाउंट के हैक होने की अटकलें शुरू हो गईं। बड़ी संख्‍या में लोग ट्वीट करके इजरायली सेना को ट्रोल करने लगे।

इजरायल आर्मी के ट्विटर अकाउंट पर पोस्‍ट हुई ये हॉट सेल्‍फी, मचा बवाल

माइकल ने इजरायली सेना को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'आपने अपने निजी अकाउंट की बजाय गलती से इजरायली सेना के ट्विटर हैंडल से पोस्‍ट कर दिया है क्‍या?' एचडी नाम के यूजर ने लिखा, 'क्‍या यह नई मिसाइल है?' लिमिटेड ब्रेडस्टिक ने लिखा, 'मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं, यह मेरी गर्लफ्रेंड है। उसने एक घंटे पहले मुझसे कहा था कि वह सोने जा रही है। क्‍या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हैं।'

यूं दी सेना ने सफाई

जब मामला बहुत बढ गया और हजारों लोग इजरायली सेना को ट्रोल करने लगे तो करीब 30 मिनट इजरायली सेना ने अपनी सफाई दी और कहा कि 'हमास इसके जैसे फोटो का इस्‍तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बना रहा है ताकि आईडीएफ के सैनिकों के फोन को हैक किया जा सके। हमास यह नहीं जानता है कि इजरायली खुफिया एजेंसी ने हमास की साजिश को नाकाम कर दिया है और उनके मालवेयर को ट्रैक करके उसके हैकिंग सिस्‍टम को डाउन कर दिया है। हालांकि इस सफाई के बाद भी सेना की ट्रोलिंग जारी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+