14 जुलाई को वीडियो चैट के जरिए मीडिया से रूबरू होंगे जाकिर
नई दिल्ली। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद जाकिर नाइक अब 14 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से बात करेंगे। इससे अलग अभी तक मुंबई में इस प्रेस कांफ्रेंस के लिए कोई जगह अभी तक नहीं मिल सकी है।

उनके मैनेजर आरिफ मलिक ने बताया है कि फाइव स्टार होटलों के मैनजरों की ओर से उन्हें जानकारी दी गई है कि मुंबई पुलिस की ओर से उन्हें जगह देने से इंकार कर दिया गया है। जाकिर फिलहाल साउथ अफ्रीका में हैं और माना जा रहा है कि अगले दो-तीन हफ्ते वो कुछ अफ्रीकी देशों का दौरा करेंगे। इन देशों में उन्हें भाषण देना है।
जाकिर नाइक की प्रेस कांफ्रेंस मंगलवार को मुंबई में होने वाली थी लेकिन वह कैंसिल हो गई है। हालांकि वह स्काइप के जरिए 14 जुलाई को मीडिया को संबोधित करेंगे और अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देंगे।
जाकिर के एक सहयोगी ने बताया कि यह कभी नहीं कहा गया था कि जाकिर मंगलवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद शामिल होंगे। उन्होंने तय किया है कि अब वह स्काइप के जरिए मीडिया के सवालों का जवाब देंगे।
जाकिर ने इसके बाद खुद एक बयान जारी कर कहा कि वह जांच से भाग नहीं रहे हैं, बल्कि जांच कर रही एजेंसियों का सहयोग करना चाहते हैं। हालांकि जाकिर ने कहा कि वह आतंकवाद और हिंसा के सख्त खिलाफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications