सऊदी अरब के बाद मलेशिया की नागरिकता चाहता है जाकिर नाइक

हाल ही में खबर आई थी कि सऊदी अरब ने जाकिर नाइक को नागरिकता दे दी है।

नई दिल्ली। विवादित इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाइक सऊदी अरब में नागरिकता के लिए जुगत भिड़ाने के बाद अब मलेशिया की नागरिकता हासिल करना चाहता है। जांच एजेंसी एनआईए के हवाले से आई एक खबर के मुताबुक जाकिर नाईक ने मलेशिया में रहने के लिए वहां की नागरिकता के लिए गुजारिश की है। हाल ही में खबर आई थी कि सऊदी अरब ने जाकिर को नागरिकता दे दी है।

सऊदी अरब के बाद मलेशिया जाने की फिराक में जाकिर नाइक

जाकिर नाइक के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले
विवादित इस्लामिक उपदेशक और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के फाउंडिंग ट्रस्टी जाकिर नाइक के खिलाफ जांच एजेंसी एनआईए ने कई केस दर्ज किए हैं। इनमें जबरन धर्म परिवर्तन और युवाओं को आतंक के लिए उकासने का आरोप भी है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कैफे पर हमला करने वाले व्यक्ति ने भी कहा है कि डॉक्टर नाइक ने ही उसे जिहाद के लिए उकसाया था।

आपको बता दें कि नाइक के खिलाफ एनआईए रेड कॉनर नोटिस जारी करवाने की तैयारी करवा रही है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद नाइक को विदेश से गिरफ्तार किया जा सकता है। इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के फाउंडिंग ट्रस्टी जाकिर नाइक इस समय सऊदी अरब में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+