ISIS मॉड्यूल: NIA की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम यूपी और पंजाब समेत 7 ठिकानों पर छापेमारी
नई दिल्ली। आतंकी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने यूपी के अमरोहा और हापुड़ में छापेमारी की है। उत्तर प्रदेश के अलावा एनआईए ने पंजाब में भी कुछ ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम से जुड़े मामले में की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि आईएसआईएस के नए मॉड्यूल के सरगना के मोबाइल में मिली जानकारी के आधार पर एनआईए ने ये कार्रवाई की है। एनआईए की टीम अभी पूछताछ कर ही है। हालांकि अभी किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। खबर है कि एनआईए ने आज मेरठ और बुलंदशहर में भी छापेमारी की है। एनआईए के आईजी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि पश्चिमी यूपी और पंजाब में सात जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि अमरोहा से गिरफ्तार आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का सरगना मुफ्ती हुसैन समेत 4 संदिग्ध आतंकियों को एनआईए ने रिमांड पर ले रखा है। NIA ने यूपी के अमरोहा, लखनऊ, मेरठ और हापुड़ सहित करीब 17 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिस दौरान 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। इसी केस के सिलसिले में एनआईए ने आज यूपी और पंजाब के कई ठिकानों पर छापेमारी है।












Click it and Unblock the Notifications