ISIS इंडिया का चीफ हैरिस फारूकी असम में गिरफ्तार, बांग्लादेश से सीमा पार कर भारत में की थी एंट्री
आईएसआईएस (ISIS) इंडिया चीफ हैरिस फारूकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फारुखी और उसके एक सहायक को असम के धुबरी में पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक वह बांग्लादेश से सीमा पार कर भारत आया था।
दोनों से पूछताछ करने के लिए उन्हें एसटीएफ गुवाहाटी दफ्तर ले जाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुकी उत्तराखंड के देहरादून स्थित चकराता इलाके का निवासी है। यह भारत में इस्लामिक स्टेट का प्रमुख है।

हरीश फारुखी के साथ पकड़े गए सहयोगी का नाम अनुराग सिंह है। वह हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। अनुराग ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। उसने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना बदलकर रेहान रख लिया था। अनुराग की पत्नी बांग्लादेशी नागरिक है।
असम पुलिस चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रणब ज्योति गोस्वामी ने कहा कि फारूकी और उसके साथी को धर्मशाला एरिया में एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। फारूकी को लेकर हमें जानकारी मिली थी तो हमने उसके पकड़ने प्लान बनाया था।
पुलिस के बयान में कहा गया है कि ये दोनों भारत में आईएसआईएस के बेहद प्रशिक्षित और प्रेरित सदस्य हैं। बयान में कहा गया है कि इन दोनों ने भर्ती, आतंकी फंडिंग और आतंकी कृत्यों को अंजाम देने की साजिशों के जरिए भारत में आईएसआईएस के मकसद को आगे बढ़ाया था।
दोनों के खिलाफ एनआईए, दिल्ली, एटीएस और लखनऊ में कई मामले लंबित हैं। पुलिस ने पुष्टि की कि असम एसटीएफ आगे की जांच के लिए आरोपियों को एनआईए को सौंप देगी।
ISIS का विस्तार सीरिया और इराक में अस्थिर सरकारों की वजह से हुआ। यह एक सुन्नी आतंकवादी संगठन है जो आतंकी संगठन अल कायदा से अलग होकर बना है। इसके झंडे पर लिखा है, 'अल्लाह के अलावा कोई दूसरा खुदा नहीं है।' अमेरिका ने कंट्री रिपोर्ट ऑन टेररिज्म फॉर 2014 में खुलासा किया है कि अल कायदा को पीछे छोड़ कर इस्लामिक स्टेट दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी संगठन बनता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications