ISIS ने किया कश्मीर में पहले आतंकी हमले का दावा
श्रीनगर। कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। श्रीनगर में आतंकियों ने जाकूरा इलाके में एक पुलिस पार्टी पर हमला किया है। आतंकियों के इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ है जबकि, एक अन्य पीएसओ गंभीर रूप से घायल है। जो सबसे बड़ी बात है वो ये कि आतंकी संगठन ISIS की तरफ से इस हमले का दावा किया गया है। ISIS की वेबसाइट अमक न्यूज एजेंसी की तरफ से इस बात का दावा किया गया है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ था जिसके मुताबिक दुनिया में इंसानियत के लिए खतरा बन चुके आतंकी संगठन आईएसआईएस ने भारत में भी अपनी जड़ें जमा ली हैं। ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर कहा गया था कि कश्मीर में इस आतंकी संगठन का पहला ग्रुप तैयार हो गया है।
ISIS से जुड़ा वीडियो भी किया जारी किया जिसको खुफिया ऐजेंसी ने डिकोड किया है। @JackMoosa के इस ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी जारी किया गया था। इस वीडियो से इस्लामिक स्टेट की ऑडियोलॉजी का प्रचार प्रसार किया जा रहा था। ट्विटर हैंडल से दावा किया गया था कि ये मैसेज आईएसआईएस की ओर से जारी किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications