गिफ्ट में मिले 450 करोड़ के बंगले से सामने आई ईशा अंबानी की पहली तस्वीर, देखते रह जाएंगे

नई दिल्ली। साल 2018 की सबसे बड़ी शादी संपन्न हो चुकी है। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शाही शादी 12 दिसंबर को संपन्न हुई। इस शादी में सब कुछ खास था। दुल्हन के लिवास से लेकर शाही मेहमान तक। शादी के वेन्यू से लेकर फंक्शन तक। ईशा अंबानी की शादी जब इतनी खास थी तो शादी में मिले तोहफे भी बेहद खास होंगे। शादी में आनंद के परिवार ने ईशा को तोहफे में 452 करोड़ का बंगला गिफ्ट किया। इस बंगले को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई और अब शादी के बाद इस बंगले से ईशा की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

 450 करोड़ के बंगले से ईशा अंबानी की पहली तस्वीर

450 करोड़ के बंगले से ईशा अंबानी की पहली तस्वीर

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। लोगों ने इन तस्वीरों को खूब पसंद किया। अब इस बंगले से ईशा अंबानी पहली तस्वीर सामने आई है जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में ईशा लाल रंग के गाउन में नजर आ रही है। शादी के बाद उन्होंने अपने दोस्तों के लिए खास पार्टी अपने नए घर पर होस्ट की थी। ये तस्वीर उसी पार्टी के दौरान ली गई थी।

 ससुर ने किया गिफ्ट

ससुर ने किया गिफ्ट

ईशा के ससुर अजय पीरामल ने अपने बेटे-बहू को शादी पर 450 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला गिफ्ट किया था। शादी के बाद ईशा अपने पति आनंद पीरामल के साथ इसी आलिशान बंगले में शिफ्ट हुई है। ये पांच मंजिला बंगाल मुंबई की महंगी और खूबसूरत लोकेशन वर्ली पर स्थित है। इस बंगले से अरब सागर और बांद्रा-वर्ली सीलिंक का खूबसूरत नज़ारा दिखता है। बंगले का नाम गुलीटा रखा गया है।

 50000 स्कवायर फुट में फैला है आलिशान बंगला

50000 स्कवायर फुट में फैला है आलिशान बंगला

ईशा अंबानी का ये बंगला 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। इसे 2012 में पीरामल ग्रुप ने हिंदुस्तान यूनिलीवर से खरीदा था, जिसके बाद इसे डायमंड थीम पर रिनोवेट किया गया। इस पांच मंजिला बंगले में तीन बेसमेंट हैं। इनमें से दो सर्विस और पार्किंग के लिए हैं। पहले बेसमेंट में लॉन, वॉटर पूल और एक मल्टीपरपज रूम है। बंगले में एंट्रेस लॉबी, लिविंग, टेंपल, डाइनिंग हॉल, मल्टीपरपज रूम और बेडरूम हैं। हर फ्लोर पर लाउंज और सर्वेंट क्वार्टर हैं। इस बंगले को इंग्लैंड के इंटीरियर डिजाइनर ने डिजाइन किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+