21 सितंबर को इटली में होगी ईशा-आनंद की सगाई, 3 दिन तक चलेगा जश्न, जानिए पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली। भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के रईस कहे जाने वाले उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर सगाई कर लेंगे। इंडिया टूडे में छपी खबर को मुताबिक ईशा की सगाई का जश्न तीन दिन होगा और सगाई की सारी रस्में इटली के Lake Como में संपन्न होंगी। आपको बता दें कि इसी साल मई में ईशा और आनंद के रिश्ते की बात सामने आई थी।

अंबानी के घर

अंबानी के घर "एंटीलिया" में हुई थी भव्य पार्टी

इसी साल ईशा के जुड़वा भाई आकाश की भी सगाई हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी श्लोका से जून में हुई थी। जिसकी भव्य पार्टी बाद में मुंबई में अंबानी के घर "एंटीलिया" में हुई थी जिसमें बॉलीवुड, राजनीति और कारोबार जगत की चर्चित और दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं।

ये है ईशा अंबानी की सगाई का पूरा कार्यक्रम

ये है ईशा अंबानी की सगाई का पूरा कार्यक्रम

  • इटली के Lake Como में 21 सितंबर से शुरू होगा सगाई का जश्न, जो कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी होस्ट करेंगे।
  • शाम 5 बजे से Lake Como के Villa Balbiano में मेहमानों का डिनर होगा, जहां सगाई की रस्में पहले अदा की जाएंगी।
  • दूसरे दिन यानी कि 22 सितंबर को सभी मेहमानों के लिए Villa Olmo में लंच और डिनर-डांस का कार्यक्रम होगा।
  • तीसरे दिन यानी कि 23 सितंबर को Duomo di Como और Teatro Sociale Comowill में मेहमानों के लिए फेयरवेल लंच होगा।
  • विशेष ड्रेस कोड

    विशेष ड्रेस कोड

    • फ्राइडे लंच के लिए थीम है कैज्यूअल ड्रेसअप
    • फ्राइडे नाइट के लिए थीम है ब्लैक टाई ड्रेसअप
    • शनिवार लंच के लिए थीम है कोमो चिक लुक
    • शनिवार नाईट के लिए थीम है कॉकटेल अटायर
    • संडे लंच के लिए थीम है कैज्यूल ड्रेस कोड

    खास होगा अंदाज

    खास होगा अंदाज

    • फ्राइडे लंच को वेलकम लंच कहा जा रहा है जिसका नाम रखा गया है 'Benvenuti A Como'
    • फ्राइडे डिन को नाम दिया गया है 'Amore E Bellezza'
    • शनिवार लंच को नाम दिया गया है 'Fiera Bella Italia'
    • शनिवार डिनर को नाम दिया गया है 'Italianissimo'
    • संडे लंच का नाम दिया गया है 'Arrivederci Como'
    • कौन हैं आनंद पीरामल

      कौन हैं आनंद पीरामल

      आनंद पीरामल बहुत धनी और ताकतवर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वो कॉरपोरेट जगत के दिग्गज अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं। आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। 25 वर्षीय आनंद यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से इकोनॉमिक्‍स में स्नातक हैं इसके बाद इन्‍होंने हार्वर्ड बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रेशन में MBA किया है। पीरामल इंटरप्राइजेज वेबसाइट के मुताबिक, आनंद ग्रुप के रियल एस्टेट बिजनेस को देखते हैं, पीरामल ग्रुप ज्वाइन करने से पहले, आनंद ने दो स्‍टार्टअप शुरू किए थे,पहला पीरामल ईस्‍वास्‍थ्‍य जो कि रूरल हेल्‍थकेयर स्‍टार्टअप है और दूसरा पीरामल रियल्‍टी।

      महाब्लेश्वर मंदिर में किया प्रपोज

      महाब्लेश्वर मंदिर में किया प्रपोज

      ऐसी खबरें है कि आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर मंदिर पर प्रपोज किया था। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने ही इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार साथ में लंच भी कर चुके हैं। ईशा और आनंद लंबे वक्त से दोस्त हैं और अब दोनों की दोस्ती परिवारवालों की मर्जी से वैवाहिक बंधन में तब्दील होने जा रही है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो दोनों इसी साल दिसंबर में सात फेरों के बंधन में बंध जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+