एक क्लिक पर देखें ICSE 10वीं और ISC 12वीं बोर्ड के परिणाम
नई दिल्ली। आईसीएससी और आईएस ने आज 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। परीक्षा परिणामों को बोर्ड की साइट www.cisce.org पर देखा जा सकता है।

यहां सिर्फ एक क्लिक करके देखें रिजल्ट
वहीं छात्र अपना परीक्षा परिणाम फोन के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 10वीं के रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल पर ICSE को 09248082883 पर भेजना होगा।
जबकि 12वीं के परीक्षा परिणाम देखने के लिए ISC को 09248082883 पर भेजना होगा।
ICSE (10वीं) में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 98.49 जबकि ISC (12वीं) का पास छात्रों का प्रतिशत 96.28 रहा। 12वीं में विवेकानंद मिशन स्कूल की छात्रा अर्क्या चटर्जी ने टॉप किया है। अर्क्या ने सर्वाधिक अंकों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 99.97 फीसदी अंक हासिल किये। परीक्षा परिणामों की घोषणा सुबह 11.30 मिनट पर की गयी। परीक्षा में कुल 2 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था












Click it and Unblock the Notifications