क्या बीमार हैं मोदी कैबिनेट के ये दिग्गज मंत्री, लंदन में करा रहे हैं इलाज?
नई दिल्ली। बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री एचएन अनंत कुमार को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। 'द वायर' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अनंत कुमार गंभीर रूप से बीमार हैं और लंदन में इलाज करा रहे हैं। 'द वायर' के मुताबिक केंद्रीय मंत्री कैंसर के इलाज के लिए लंदन गए हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अनंत कुमार पिछले दो हफ्ते से लंदन में हैं, उन्हें आगे विशेष इलाज के लिए अमेरिका भी भेजा जा सकता है। हालांकि केंद्रीय मंत्री के कार्यालय ने उनके बीमार होने और कैंसर की खबरों को खारिज किया है।

केंद्रीय मंत्री के कार्यालय ने खबरों का किया खंडन
पूरे मामले पर बेंगलुरू में अनंत कुमार के कार्यालय की ओर से बताया गया कि केंद्रीय मंत्री लंदन में अपने चचेरे भाई (कजिन) के घर पर हैं और हफ्तेभर में वापस लौट आएंगे। टीओआई के मुताबिक मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को कैंसर होने की खबरों का भी खंडन किया है।

लंदन में हैं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक पांच बार के सांसद अनंत कुमार खांसी की गंभीर समस्या से परेशान थे। उन्हें कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान मई में ये समस्या हुई। हालांकि चुनाव के चलते उस समय उनका इलाज नहीं हो सका। इसके बाद कर्नाटक के जयनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव और संसद में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की वजह से भी अनंत कुमार को इलाज में देरी हुई।

संसदीय मामलों के साथ-साथ संभाल रहे केमिकल और उर्वरक मंत्रालय
जानकारी के मुताबिक करीब दो हफ्ते पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी और इलाज के लिए विदेश रवाना हो गए। बता दें कि अनंत कुमार मोदी कैबिनेट में संसदीय मामलों के साथ-साथ केमिकल और उर्वरक मंत्रालय भी संभाल रहे हैं।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications