सीडीकांड से तल्ख हुए बघेल-टीएस के बीच रिश्ते! एक फ्लाइट में होने के बावजूद नहीं दिखे साथ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव नजदीक हैं और कांग्रेस में अंतर्कलह जारी है। सीडीकांड ने इस अंतर्कलह को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम किया है। इसकी बागनी शुक्रवार को भूपेश बघेल और टीएम सिंहदेव के बीच देखने को मिली। कभी एक दूसरे के काफी नजदीकी रहे भूपेश बघेल और टीएम सिंहदेव दिल्ली जाने के दौरान एक ही फ्लाइट में सफर कर के गए लेकिन मीडिया के साने एक दूसरे से दूर-दूर दिखे। अब इन दोनों के बीच फ्लाइट अंदर कुछ बातचीत हुई है कि नहीं ये किसी को नहीं पता।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच मनमुटाव जाहिर है। दिल्ेली जाने के लिएजहां भूपेश बघेल अपने निवास भिलाई से सीधे एयरपोर्ट पहुंचे वहीं टीएस सिंहदेव बिलासपुर से अपने हेलीकॉप्टर से रायपुर पहुंचे, लेकिन मीडिया से मुखातिब होते वक्त दोनों अलग-अलग दिखे। बता दें कि ये वही दोनों नेता हैं जो कुछ समय पहले तक हर कार्यक्रम में साथ रहते थे लेकिन सीडीकांड ने दोनों नेताओं के रिश्ते में दूरियां पैदा कर दी हैं।
बताया जाता है कि सीईसी की बैठक में दोनों नेताओं के बीच का मनमुटाव साफ नज़र आया। इस मनमुटाव ने विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे अंतिम चरण तक ले जाने की प्रक्रिया को धीमा कर दिया। मीडिया द्वारा सवाल पूछने पर दोनों नेता ये ज़रुर कहते हैं कि दोनों साथ हैं, सच्चाई इससे कोसों दूर है। अब तो रायपुर में होते हुए टीएस सिंहदेव भूपेश बघेल के नेतृत्व में होने वाले कार्यक्रम में साथ दिखने से बचने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications