Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या राजनीति छोड़ रही हैं स्मृति ईरानी या ले रही हैं ब्रेक? अब खुद बताया सारा सच, TV पर वापसी के बाद उठे सवाल

Smriti Irani On Political Career: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार तुलसी विरानी के साथ टीवी पर वापसी कर रही हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए वर्जन का पहला लुक कुछ दिन पहले ही सामने आया था, जिसने फैन्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। लेकिन इसी बीच सवाल उठने लगे कि क्या स्मृति ईरानी राजनीति छोड़ रही हैं या फिर राजनीति से ब्रेक लेने जा रही हैं?

इसका जवाब अब खुद स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर दिया और इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। जिसमें उनके राजनीति छोड़ने या ब्रेक लेने की बात कही जा रही है। स्मृति ईरानी ने अपने सोशल मीडिया पर साफ शब्दों में लिखा कि वो राजनीति से ब्रेक नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा ये भी कहा कि वो देश में होने वाले आगामी चुनावों में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

Smriti Irani On Political Career

स्मृति ईरानी बोलीं- 'मैंने 25 सालों से मीडिया और राजनीति दोनों में काम किया है'

स्मृति ईरानी को टैग करते हुए जब एक यूजर ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, ''आपकी टीवी पर वापसी के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद है कि यह राजनीति से छोटा सा ब्रेक है'' तो स्मृति ने तुरंत जवाब दिया, ''कोई ब्रेक नहीं। मैंने पिछले 25 वर्षों में मीडिया (मनोरंजन जगत) और राजनीति दोनों में काम किया है, बस मंत्री बनने के बाद टीवी से दूरी थी। लेकिन संगठन के काम में कभी समझौता नहीं किया और न कभी करूंगी।''

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, ''आपके टीवी पर लौटने के फैसले का सम्मान है, लेकिन हम चाहते हैं कि आप राजनीति में भी सक्रिय बनी रहें, खासकर यूपी और बंगाल चुनाव के समय। हालांकि मेरी मां आपकी टीवी पर कमबैक की खबर सुनकर बहुत खुश हुईं।'' स्मृति ईरानी ने जवाब दिया, ''आपकी मां को प्रणाम... कृपया आश्वस्त रहें, मैं आगामी चुनावों में भी सक्रिय भूमिका निभाऊंगी, जैसा कि संगठन तय करेगा।''

स्मृति ईरानी बोलीं-मेरे राजनीतिक अंत की घोषणाएं पहले भी कई बार की जा चुकी हैं

जब एक यूजर ने लिखा कि 'जब स्मृति ईरानी ने 2014 में अमेठी से चुनाव हारा था, तब लोग उन्हें खारिज करने लगे थे, लेकिन 2019 में उन्होंने राहुल गांधी को हरा दिया। अब 2025 में एक्टिंग में वापसी से फिर वही चर्चाएं शुरू हो गई हैं।'

स्मृति ईरानी ने जवाब दिया,

''मेरे राजनीतिक अंत की घोषणाएं पहले भी कई बार की जा चुकी हैं और आगे भी होती रहेंगी। लेकिन मेरी आदत है सभी को जिंदा रहकर चौंकाने की। 2004 में भी चांदनी चौक से चुनाव हारी थी -कभी 'सेफ सीट' से चुनाव नहीं लड़ा...सोचिए अगर तब जीत गई होती, तो आज जो हूं, वो शायद न होती।''

स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लिए कितनी फीस ले रही हैं?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' अब 29 जुलाई से रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा और JioCinema पर स्ट्रीमिंग होगा।
शो के नए सीजन को लेकर स्मृति ने कहा, ''जब मैंने पहली बार तुलसी का किरदार निभाया था, तब नहीं सोचा था कि वो हर घर और दिल तक पहुंच जाएगी। वो सिर्फ एक किरदार नहीं थी, वो बेटी, मां, दोस्त और बहुतों के लिए ताकत और विश्वास की प्रतीक बन गई।''

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मृति ईरानी को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2' के लिए प्रति एपिसोड लगभग 14 लाख रुपये की फीस दी जा रही है। यह उनके पहले सीजन की कमाई से बहुत ज्यादा है। हालांकि प्रोडक्शन हाउस की ओर से इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+