क्या राकेश टिकैत हैं 80 करोड़ के मालिक? सवाल पर BKU नेता ने दिया चौंकाने वाला जवाब

क्या राकेश टिकैत हैं 80 करोड़ के मालिक? सवाल पर BKU नेता ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Rakesh Tikait Financial controversy: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत, जो किसान आंदोलन का चेहरा बने हुए हैं, उनको लेकर दावा किया जा रहा है कि वो करोड़े के संपत्ति के मालिक हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है राकेश टिकैत के पास 80 करोड़ की संपत्ति है। लोगों का ये भी कहना है कि राकेश टिकैत के पास मॉल भी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर ही कई लोगों ने सवाल उठाए हैं कि राकेश टिकैत जो ये दावा करते हैं कि वो एक किसान नेता हैं, उनके पास इतनी प्रॉपर्टी कहां से और कैसे आई? अब इन सारे सवालों के जवाब खुद राकेश टिकैत ने दिए हैं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में राकेश टिकैत ने तंज करते हुए कहा, ''विरोधियों ने तो बहुत कम ही आकलम किया है, ज्यादा करना चाहिए। बहुत संपत्ति है हमारे पास, असल में हमें भी नहीं पता है कि हमारे पास कितनी संपत्ति है। कई हजार करोड़ की होगी। हमें थोड़े पता है, कई पटवारी, अधिकारी और सरकार लगानी पड़ेगी तब हमारी संपत्ति की जांच हो पाएगी।''

Rakesh Tikait

राकेश टिकैत ने कहा कि विरोधियों को किसान आंदोलन दबाने के लिए कुछ नहीं मिला तो वो अब दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं। नेताओं पर संपत्ति का आरोप लगाया जा रहा है। ये प्रॉपर्टी का मामला विरोधी पांच दिन से चला रहे हैं। वो ये भी चला चुके हैं कि सारे किसानों की संपत्ति भी हमारी है, जो हमें पेट्रोल पंप हम फ्री में पेट्रोल देते हैं, वो हमारे हैं। लेकिन मैं आपको बता दूं कि सारे किसान नेता एक हैं।

क्या राकेश टिकैत हैं 80 करोड़ के मालिक?, जानिए मीडिया रिपोर्ट में क्या किया गया दावा

Recommended Video

    Farmer Protest: Ghazipur Border पहुंची Mahatma Gandhi की पोती Tara Gandhi बोली ये | वनइंडिया हिंदी

    कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि खुद को एक आम किसान नेता कहने वाले राकेश टिकैत के पास 80 करोड़ की संपत्ति है। डीएनए (DNA) में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, राकेश टिकैत के पास उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित चार राज्यों में संपत्ति है। इसके अलावा, मुजफ्फरनगर, ललितपुर, झांसी, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, बदायूं, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार और मुंबई सहित 13 शहरों में उनकी संपत्ति है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि राकेश टिकैत के पास पेट्रोल पंप, ईंट भट्टे, शोरूम आदि जैसे कई बिजनेस हैं। बीकेयू नेता राकेश टिकैत की दो बेटियां हैं - सीमा और ज्योति। राकेश टिकैत की छोटी बेटी ज्योति टिकैत हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में रहती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में 8 फरवरी को किसान आंदोलन के समर्थन रैली में ज्योति टिकैत भी शामिल हुई थीं।

    वहीं एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि राकेश टिकैत ने गैरकानूनी रूप से एक हिरण पाल रखा है। बता दें कि भारत में हिरण सहित किसी भी जंगली जानवर को पकड़कर बंद करना दंडनीय अपराध है। जिसके लिए 7 साल की सजा का भी प्रावधान है या 25 हजार रुपये का जुर्माना भी हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+